शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बिहार के बाद अब UP में युवती से बदसुलूकी… घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, चिल्लाई तो छोड़कर भागे आरोपी​ | ‘बेटे ने गलत किया…’, जमुई कांड पर अब नंदन की मां ने माफी मांगी, मगर ये क्या बोल गई भाभी?​ | Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, आसिफ खान से पूछा- अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सावधान! लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, कस्टमर्स के लिए जारी हुई एडवाइजरी​

बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान […]

बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. संगठन का दावा है कि वह बैंकिंग सेक्टर के 90 प्रतिशत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना शामिल है. तीन दिवसीय हड़ताल से पहले ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतें पूरी करने के लिए सरकार ने सरकारी बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को भी शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया है.

एसबीआई की एडवाइजरी

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को जारी सलाह में कहा कि बैंक शाखाओं और कार्यालयों में जरूरी सेवाएं देने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. एसबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि वे हड़ताल की प्रस्तावित तारीखों से पहले अपने जरूरी बैंकिंग लेनदेन निपटा लें. बैंक ने नकदी की जरूरत के लिए एटीएम और नकदी जमानिकासी मशीनों तथा अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए योनो, इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

इन बैंकों ने भी सलाह

एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों से 28, 29 और 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, बैंक प्रतनिधि केंद्र और यूपीआई जैसी 24 घंटे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने को कहा है. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी इस तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे. पुराने निजी क्षेत्र के बैंक कर्नाटक बैंक ने भी ग्राहकों को सलाह दी है कि हड़ताल होने की स्थिति में उसकी शाखाओं, कार्यालयों और विभागों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि, बैंक ने सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है. कर्नाटक बैंक ने कहा कि हड़ताल के कारण संभावित नुकसान या परिचालन पर असर का फिलहाल आकलन नहीं किया जा सकता.

प्राइवेट बैंकों पर नहीं होगा असर

वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे नए निजी क्षेत्र के बैंक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. इस सप्ताह की शुरुआत में वित्त मंत्रालय ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल से बचने और बची हुई मांगों को बातचीत के जरिये सुलझाने की अपील की थी. मंत्रालय ने कहा था कि बैंक कर्मचारी संगठनों की ज्यादातर चिंताओं का काफी हद तक समाधान किया जा चुका है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY