शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Weather: UP में 30 घंटे से बारिश का कहर, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा; कई जगह स्कूल बंद… प्रशासन अलर्ट​ | WTC फाइनल से बाहर होगी टीम इंडिया, बांग्लादेशी कोच ने दी भारत को खुली चुनौती, कहा “इस सीजन हमारी टीम…​ | ‘पेंशन फाइल पर साइन कर दो साहब’… अफसरों ने नहीं सुनी बात तो हाईवे पर धरने पर बैठा दिव्यांग युवक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather: 30 घंटे से झमाझम बारिश, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा; कई जगह स्कूल बंद… प्रशासन अलर्ट​

Uttar Pradesh Weather: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अनब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है. प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 30 से 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. अवध और पूर्वांचल के जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं. कई जगहों पर […]

Uttar Pradesh Weather: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अनब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है. प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 30 से 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. अवध और पूर्वांचल के जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं. कई जगहों पर सड़कों और खेतों में पानी भर गया है. लगातार बारिश को देखते हुए प्रदेश के 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बताया गया है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदीनालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है. राहत आयुक्त की ओर से भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.

50 से ज्यादा शहरों में बारिश का दौर

प्रदेश के करीब 50 शहरों में 24 घंटे से ज्यादा समय से रुकरुककर तेज बारिश हो रही है. कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. अमेठी में पुलिस की ओर से जगहजगह अनाउंसमेंट कर लोगों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है. लखनऊ में भी गुरुवार दोपहर से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है. गोंडा में पिछले करीब 36 घंटे से बारिश हो रही है. इसके अलावा बहराइच, बाराबंकी और अयोध्या समेत कई जिलों में भी लगातार बारिश दर्ज की जा रही है.

श्रावस्ती में बारिश से बिगड़े हालात

श्रावस्ती में पिछले करीब 36 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है. लगातार बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. नेशनल हाईवे730 पर भी कई जगह पानी भरने से स्थिति खराब हो गई है. वहीं, भारत और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों में भी लोगों को सतर्क किया गया है. प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें हाई अलर्ट पर रखी गई हैं.

फसलों पर भी बारिश का असर

लगातार बारिश और तेज हवाओं का असर ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई दे रहा है. कई जगह खेतों में पानी भर गया है, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवा के कारण फसलें गिरने की सूचना है. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन की टीमें जलभराव वाले इलाकों पर नजर रख रही हैं. अधिकारियों को संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति में राहत एवं बचाव की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बिगड़ते मौसम और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है. नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन को जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

रायबरेली में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

लगातार बारिश को देखते हुए रायबरेली में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है. जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. बीएसए राहुल सिंह ने इसकी जानकारी दी. अवकाश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा. लगातार हो रही बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

लखनऊ में कक्षा 12 तक के स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

लखनऊ में भी खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से बड़ा आदेश जारी किया गया है. 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा. यह आदेश कक्षा 12 तक के विद्यालयों पर लागू होगा. इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ सभी बोर्ड से संचालित स्कूल शामिल हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के संबंधित सभी विद्यालयों को आदेश का पालन करना होगा. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में 26 सितंबर को लखनऊ में स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी.

श्रावस्ती में भी 26 सितंबर को स्कूल बंद

भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए श्रावस्ती में भी 26 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने आदेश जारी किया है. इसके तहत जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वृष्टिमय दिवसRAINY DAY अवकाश रहेगा. हालांकि, शिक्षकों को विद्यालय से जुड़े अन्य शैक्षणिक कार्य निर्धारित निर्देशों के अनुसार करने के लिए कहा गया है.

मिर्जापुर में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

वहीं मिर्जापुर में लगातार बारिश को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. लगातार बारिश के कारण प्रशासन की नजर नदी, नालों, निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर बनी हुई है. लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और नदी या जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY