शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Weather: 30 घंटे से झमाझम बारिश, 32 जिलों में बाढ़ का खतरा; कई जगह स्कूल बंद… प्रशासन अलर्ट​ | Property Connectivity Rating: घर खरीदने से पहले ऑनलाइन चेक करें डिजिटल कनेक्टिविटी​ | कौन है यूपी का सबसे अमीर शख्स? सामने आई धनकुबेरों की नई लिस्ट, 15 नाम अकेले नोएडा से​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेरा घर टूट रहा है… गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द​

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोविंदा इन दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कई बार नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद गोविंदा को […]

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोविंदा इन दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कई बार नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद गोविंदा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इस बीच सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा था। अब सुनीता ने एक वीडियो के जरिए कोमल रानी स्वर्णकार का जिक्र करते हुए लोगों से अपने समर्थन की अपील की है।

सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से साथ

हाल ही में सुनीता आहूजा धनेश्वर काली माता रानी मंदिर पहुंचीं। वहां से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुनीता ने कोमल रानी का नाम लिए बिना कुछ लोगों की तुलना राक्षसों से की और कहा कि उनकी वजह से उनका घर टूट रहा है।

सुनीता ने कहा, “नमस्कार, मैं सुनीता आहूजा। मैं आज आई हूं धनेश्वर काली माता रानी के दर्शन करने। आप सब जानते हो कि मां काली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं। मैं माता को बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें।”

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग मीडिया में आने और प्रचार पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सुनीता ने लोगों से उनका समर्थन नहीं करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप लोग भी उनका सपोर्ट मत करें।”

कोमल रानी पर लगाया घर तोड़ने का आरोप

वीडियो में सुनीता ने अपने परिवार को लेकर भी अपनी परेशानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर की बेटी या बहू को ऐसे हालात से गुजरना पड़े तो वह क्या करेगा। सुनीता ने कहा, “मैं चाहती हूं कि आप सब प्लीज मुझे सपोर्ट करें। जितने भी जैन जी बच्चे हैं, औरतें हैं, मेरा सपोर्ट करें। जो मेरा साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा घर टूट रहा है वो भी बिना किसी कारण। सभी लोग मेरा स्टैंड लें।” सुनीता ने यह भी कहा कि वह माता रानी से अपने घर को बर्बाद करने वाली परेशानी को दूर करने की प्रार्थना करने आई हैं। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से ये संकट हट जाए।”

कोमल रानी संग रिश्ते पर क्या बोले थे गोविंदा?

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद गोविंदा ने दोनों के रिश्ते को लेकर उठ रही चर्चाओं पर बात की थी।

गोविंदा ने कहा था कि उनकी निजी जिंदगी को चर्चा का विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी सहकलाकार कोमल रानी के साथ सिर्फ पेशेवर रिश्ता रखते हैं। गोविंदा के मुताबिक, लोग उनके रिश्ते को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन वह इसे सिर्फ काम के नजरिए से देखते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY