Jhankhand Canara Bank Robbery: प्रदेश में अभी तक की सबसे बड़ी डकैती हुई है। झारखंड के जमशेदपुर में केनरा बैंक में 24 मिनट में 23 किलो सोना और 43 लाख कैश लेकर बदमाश फरार हो गए। इसके लिए 20 अधिकारियों की गठित की गई है साथ ही पड़ोसी राज्यों की सीमाएं भी सील कर दी गई हैंं।

कहां की है लूट
आपको बता दें झारखंड के लौहनगरी जमशेदपुर के व्यस्ततम गोलमुरी चौक के समीप स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार 24 सितंबर सुबह हथियारबंद अपराधियों ने राज्य के आपराधिक इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया। मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच डकैतों ने मात्र 24 मिनट के अंदर बैंक कर्मियों को बंधक बनाया और चेस्ट और सेफ से ग्राहकों का करीब 36 करोड़ रुपये मूल्य का 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गएा।
प्रदेश की सबसे बड़ी डकैती
आपको बता दें इसे साल 2000 में झारखंड गठन के बाद से किसी भी बैंक में सबसे अब तक की सबसे बड़ी डकैती मानी जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आसानी से फरार हो गए।
मूसलाधार बारिश में घुसे
प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों की मानें तो सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खुला ही था, अंदर सफाई का काम चल रहा था। तभी तेज बारिश में रेनकोट और कैप पहने पांच अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह अंदर बैंक में घुसे और मैन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार को संदिग्घ संदिग्ध हावभाव को देखकर पूछताछ करने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया।
SIT गठित, पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सील
इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में 20 पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच दल का गठन किया गया है। साथ ही जमशेदपुर से सटे सरायकेला, चाईबासा के साथसाथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से जुड़ी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है।