गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर​ | Gold-Silver Price: सोने-चांदी पर फिर बढ़ा दबाव! क्या आने वाले दिनों में कीमत में आएगी बड़ी गिरावट​ | Sonbhadra Tribal Land Case: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

IDFC First Bank के पेमेंट गेटवे से डायरेक्ट टैक्स भरना हुआ आसान, UPI से भी करें पेमेंट​

दिल्ली, सितंबर 2026: डायरेक्ट टैक्स भुगतान को लेकर टैक्सपेयर्स के लिए अब भुगतान के विकल्प बढ़ गए हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस के लिए अपने पेमेंट गेटवे का इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद देशभर के टैक्सपेयर्स यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डायरेक्ट टैक्स […]

दिल्ली, सितंबर 2026: डायरेक्ट टैक्स भुगतान को लेकर टैक्सपेयर्स के लिए अब भुगतान के विकल्प बढ़ गए हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस के लिए अपने पेमेंट गेटवे का इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद देशभर के टैक्सपेयर्स यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेडरिटेल लायबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स, शिरीष भंडारी ने कहा, “इस सुविधा के जरिए टैक्सपेयर्स अपनी पसंद के पेमेंट मोड से आसानी और सुरक्षित तरीके से टैक्स भर सकेंगे।”

टैक्सपेयर्स आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के साथसाथ यूपीआई और कार्ड के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे। ऑफलाइन भुगतान के लिए ग्राहक बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या कैश के जरिए टैक्स जमा कर सकते हैं।

दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होने के बाद ग्राहक चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इससे टैक्स भुगतान से जुड़ी जानकारी को संभालकर रखना आसान होगा।

टैक्स भुगतान के लिए टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स ईफाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद चालान बनाकर ‘पेमेंट गेटवे’ विकल्प चुनना होगा। यहां आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का चयन कर यूपीआई, कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान पूरा किया जा सकेगा। इस इंटीग्रेशन के बाद डायरेक्ट टैक्स भुगतान के लिए टैक्सपेयर्स को कई डिजिटल और ऑफलाइन भुगतान विकल्प उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY