गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Share Market: 1200 अंक गिरा सेंसेक्स, इन 3 वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट​ | भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिल्ने की वापसी, जानें कौन अंदर और कौन हुआ बाहर​ | ‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम,​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

एक्सप्रेसवे और फास्ट ट्रेनों ने दी कनेक्टिविटी को रफ्तार, घट गया कई शहरों का ट्रैवल टाइम​

भारत में नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे और तेज रफ्तार ट्रेनों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. इससे देश के कई बड़े शहरों के बीच ट्रैवल टाइम घट गया है. कई जगहों पर नई सड़क और रेल प्रोजेक्ट्स ने लंबे रास्तों, नदियों और पहाड़ी इलाकों की मुश्किलों को कम किया है. दिल्लीमुंबई, दिल्लीदेहरादून, दिल्लीकटरा और जम्मूश्रीनगर जैसे […]

भारत में नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे और तेज रफ्तार ट्रेनों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. इससे देश के कई बड़े शहरों के बीच ट्रैवल टाइम घट गया है. कई जगहों पर नई सड़क और रेल प्रोजेक्ट्स ने लंबे रास्तों, नदियों और पहाड़ी इलाकों की मुश्किलों को कम किया है. दिल्लीमुंबई, दिल्लीदेहरादून, दिल्लीकटरा और जम्मूश्रीनगर जैसे रूट इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं.

दिल्लीमुंबई का सफर करीब 12 घंटे का होगा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्लीमुंबई एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच ट्रैवल टाइम करीब 33 घंटे से घटकर लगभग 12 घंटे होने का अनुमान है. वहीं, दिल्लीमेरठ एक्सप्रेसवे से ट्रैवल टाइम करीब 2.5 घंटे से घटकर लगभग 50 मिनट हो गया है. 82 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे ने दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को तेज किया है.

बेंगलुरुमैसूरु एक्सप्रेसवे ने भी यात्रा का समय करीब तीन घंटे से घटाकर लगभग 75 मिनट कर दिया है. वहीं दिल्लीदेहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से सफर 6 घंटे से ज्यादा से घटकर करीब 2.5 घंटे रह गया है. मुंबईनागपुर समृद्धि महामार्ग से दोनों शहरों के बीच यात्रा करीब 16 घंटे से घटकर लगभग आठ घंटे रह गई है.

दिल्लीअमृतसर की दूरी सिर्फ 4 घंटे

अहमदाबादधोलेरा एक्सप्रेसवे से अहमदाबादधोलेरा का सफर करीब 2 घंटे 15 मिनट से घटकर 45 मिनट रह गया है. इसी तरह अहमदाबादभावनगर यात्रा करीब 3 घंटे 15 मिनट से घटकर 1 घंटे 45 मिनट हो गई है. दिल्लीअमृतसरकटरा एक्सप्रेसवे के पहले चरण से दिल्लीअमृतसर यात्रा करीब 8 घंटे से घटकर चार घंटे और दिल्लीकटरा यात्रा 14 घंटे से घटकर करीब छह घंटे रह गई है.

पुलों से नॉर्थ ईस्ट में भी कम हुआ सफर

नदियों और पहाड़ी इलाकों वाले नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों में पुलों ने यात्रा को काफी आसान किया है. भूपेन हजारिका सेतु यानी ढोलासादिया ब्रिज से असम के रुपाई और अरुणाचल प्रदेश के मेका/रोइंग के बीच यात्रा करीब 6 घंटे से घटकर एक घंटे रह गई है. ब्रह्मपुत्र नदी पर बने बोगीबील ब्रिज से धीमाजी और डिब्रूगढ़ के बीच यात्रा, जो पहले लगभग पूरा दिन लेती थी, अब करीब एक से दो घंटे में हो जाती है.

बिहार में कोसी रेल महासेतु ने निर्मली और सरायगढ़ के बीच रेल यात्रा को करीब आठ घंटे से घटाकर सिर्फ 30 मिनट कर दिया. इस रूट की रेल दूरी भी करीब 300 किलोमीटर से घटकर 22 किलोमीटर रह गई है.

सुरंगों से पहाड़ी रास्ते हुए छोटे

पहाड़ी इलाकों में सुरंगों ने लंबे और मुश्किल रास्तों को छोटा किया है. हिमाचल प्रदेश की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग दर्रे को बायपास करती है. इससे मनालीसरचू दूरी 46 किलोमीटर कम हुई है और करीब 45 घंटे का समय बचता है. जम्मूकश्मीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल से जम्मूश्रीनगर रूट की सड़क दूरी करीब 30 किलोमीटर कम हुई है और लगभग दो घंटे का समय बचता है. वहीं बनिहालकाजीगुंड ट्विनट्यूब टनल से करीब 1.5 घंटे की बचत होती है.

अरुणाचल प्रदेश की करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनी सेला टनल ने तेजपुरतवांग रूट पर यात्रा का समय एक घंटे से ज्यादा कम किया है और हर मौसम में कनेक्टिविटी देने में मदद की है.

Vande Bharat से रेल यात्रा भी तेज

रेलवे में भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. 2026 की रेलवे टाइमटेबल व्यवस्था में 549 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई. इनमें 20 ट्रेनों के सफर का समय एक घंटे या उससे ज्यादा कम हुआ, जबकि 48 ट्रेनों के समय में 31 से 59 मिनट की कमी हुई. नई दिल्लीवाराणसी वंदे भारत करीब 8 घंटे में सफर पूरा करती है. यह पहले की सेवाओं की तुलना में करीब 4050 फीसदी तेज है.एक्सप्रेस

कटराश्रीनगर वंदे भारत से यात्रा करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है. जम्मूश्रीनगर रूट पर विस्तारित सेवा करीब 4 घंटे 50 मिनट में सफर पूरा करती है. बनारसखजुराहो सेवा से करीब 2 घंटे 40 मिनट और एर्नाकुलमबेंगलुरु सेवा से दो घंटे से ज्यादा समय बचता है. हावड़ागुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर सेवा ने यात्रा का समय करीब 17 घंटे से घटाकर लगभग 14 घंटे कर दिया है.

2027 में बुलेट ट्रेन से मुंबईअहमदाबाद सफर

मुंबईअहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से भी यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है. 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 320kmph होगी. इसके जरिए मुंबईअहमदाबाद यात्रा करीब 1 घंटे 58 मिनट में पूरी करने का लक्ष्य है, जबकि सड़क से इसमें करीब 89 घंटे लगते हैं.

इस कॉरिडोर पर 12 स्टेशन होंगे और ठाणे क्रीक के नीचे करीब सात किलोमीटर लंबी अंडरसी रेल टनल भी बनाई जा रही है. पहली सेवा अगस्त 2027 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके अलावा बजट 202627 में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है. इनकी कुल लंबाई करीब 4,000 किलोमीटर और अनुमानित निवेश ₹16 लाख करोड़ बताया गया है.

नेशनल हाईवे नेटवर्क भी बढ़ा

सरकार के अनुसार, मार्च 2026 तक भारत का नेशनल हाईवे नेटवर्क बढ़कर 1,46,572 किलोमीटर हो गया, जो वित्त वर्ष 2014 में 91,287 किलोमीटर था. इसी अवधि में 4 लेन या उससे ज्यादा चौड़े नेशनल हाईवे की लंबाई 18,371 किलोमीटर से बढ़कर 45,516 किलोमीटर हो गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY