बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: बेगूसराय में दिनकर और पटना में मां सीता विश्वविद्यालय को मंजूरी, 50 ड्रोन खरीद समेत कई प्रस्ताव पास​ | शेयर बाजार में रचा जाएगा नया इतिहास! BSE के साथ MSEI पर भी लिस्ट होंगे NSE के शेयर​ | IPL 2027 में बदलेगी सूर्यकुमार यादव की टीम? अगले सीजन में इस टीम से खेलते आएंगे नजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

1 लाख में आया Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्जिंग में दौड़ेगा 161 किमी​

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपने चौथे एनुअल कम्युनिटी डे पर पेश किया. Konarc के साथ कंपनी ने अपनी नई EL प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है. इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. स्कूटर […]

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपने चौथे एनुअल कम्युनिटी डे पर पेश किया. Konarc के साथ कंपनी ने अपनी नई EL प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है. इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. स्कूटर में 161km तक की रेंज, ऑटोहोल्ड, पार्क असिस्ट और मैजिककी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Ather Konarc को फिलहाल S और Z वेरिएंट में पेश किया गया है. हालांकि, अभी S सीरीज के तीन मॉडल की कीमतों का ऐलान हुआ है. Konarc S 100 की कीमत ₹99,999 से शुरू होती है. इसके S 125 मॉडल की कीमत ₹1,21,999 और S 161 की कीमत ₹1,44,999 है. ये सभी कीमतें एक्सशोरूम हैं. कंपनी आगे Konarc लाइनअप में 200km रेंज वाला मॉडल भी जोड़ने की योजना बना रही है. वहीं, Konarc Z को 125km और 161km रेंज के साथ लाया जाएगा. Z सीरीज की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया गया है.

S 125 और S 161 की डिलीवरी सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. S 100 को 2027 की पहली तिमाही में लाया जाएगा. 200km रेंज वाले S मॉडल को 2027 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना है. Z सीरीज 2027 की दूसरी तिमाही में आ सकती है.

161km तक की रेंज

Konarc कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. Ather का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को करीब 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर तैयार किया गया है. Konarc S 100 में 2.1kWh बैटरी, S 125 में 2.7kWh और S 161 में 3.5kWh बैटरी दी गई है. S 100 में 4kW की पीक पावर और 16Nm टॉर्क मिलता है. S 125 और S 161 में 4.7kW की पीक पावर और 16Nm टॉर्क है. तीनों मॉडल की टॉप स्पीड 70kmph है.

MagicKey और AutoHold जैसे फीचर्स

Konarc में रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाने वाले कई फीचर्स दिए गए हैं. पार्क असिस्ट रिवर्स की मदद से मोटर के जरिए स्कूटर को पीछे करना आसान होता है. वहीं, ऑटो होल्ड स्कूटर को रुकने के बाद अपनी जगह पर बनाए रखने में मदद करता है. Z वेरिएंट में AEBS यानी एडवांस इलेक्ट्रोनिक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल के जरिए ब्रेकिंग को बेहतर बनाने, रुकने की दूरी कम करने और तेज ब्रेक लगाने के दौरान पिछले पहिए के लॉक होने की संभावना घटाने में मदद करता है. MagicKey फीचर की मदद से यूजर Ather ऐप के जरिए स्कूटर का बूट खोल सकता है. Konarc Z 161 में यह फीचर AutoPop के साथ काम करता है, जिससे बूट अपने आप खुल सकता है.

Google Maps और WhatsApp भी

Konarc Z में डैशबोर्ड पर Google Maps और WhatsApp का सपोर्ट मिलेगा. स्कूटर के रुके होने पर क्रिकेट स्कोर भी देखा जा सकता है. Ather Connect सब्सक्रिप्शन के जरिए चोरी और टो अलर्ट, राइड स्टैटिस्टिक्स, Find My Scooter, रिमोट चार्जिंग स्टेटस और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलेंगे. टॉप वेरिएंट में Vehicle FallSafe भी दिया गया है, जबकि S 125 और S 161 में AirWalk फीचर मिलेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY