बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Gorakhpur Engineer Husband FIR: पहले P*rn देख बुझाता था जिस्म की प्यास, फिर पत्नी को उसी तरह Sex करने का बनाता था दबाव, इंजीनियर पति पर FIR दर्ज​ | आकृति को झटका, नोएडा DM मेधा रूपम को SC से राहत, सैलरी से 5 लाख काटने के HC के फैसले पर रोक​ | Brezza और Venue की बढ़ेगी टेंशन! Honda ला रही नई SUV, जानें कब होगी लॉन्च?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सेंसर बोर्ड की कैंची से बची सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, 25 सितंबर को होगी रिलीज​

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आने वाली थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के छठ पूजा स्पेशल गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया […]

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आने वाली थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के छठ पूजा स्पेशल गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इसके ट्रेलर ने भी लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म को लेकर एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है।

सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के दिया सर्टिफिकेट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। सबसे खास बात यह है कि बोर्ड ने फिल्म में एक भी सीन या आवाज काटने को नहीं कहा। फिल्म के ऑडियो और वीडियो में बिना किसी बदलाव के इसे पास कर दिया गया है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, ‘द वन’ को ‘यू/ए 16+’ रेटिंग दी गई है। आमतौर पर सेंसर बोर्ड फिल्मों में कुछ न कुछ बदलाव जरूर कराता है, लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?

निर्माताओं ने तय किया है कि ‘द वन’ को 25 सितंबर के दिन रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस फिल्म को मई 2026 में रिलीज किया जाना था, जिसे बाद में बदलकर 28 अगस्त 2026 किया गया था। अब आखिरकार यह 25 सितंबर को दर्शकों के सामने होगी।

फिल्म की कहानी बिहार की लोककथा और एक रहस्य भरे जंगल से जुड़ी मान्यताओं के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, द वायरल फीवर और 11:11 प्रोडक्शन ने मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY