बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Dr Vikas Rai Bhatnagar: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ग्रुप VC के नाम से मीडिया हाउस ने छापा इंटरव्यू, डॉ. विकास राय भटनागर बोले- मेरी अनुमति नहीं ली, कभी संपर्क नहीं किया, दिया इस्तीफा​ | Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी​ | T20 Cricket में Abhishek Sharma ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 1 साल में 10वीं बार हुए शून्य पर आउट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

तुला राशि में बनेगा Laxmi Narayan Yog, 26 सितंबर से इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा​

ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की युति से बनने योगों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है लक्ष्मी नारायण योग, जिसे धन, सुखसुविधाओं और सफलता के लिए जाना जाता है। अक्सर बुध और शुक्र एक ही राशि में आते ही साथ स्थित होते हैं, तब इस योग का निर्माण माना जाता है। […]

ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की युति से बनने योगों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है लक्ष्मी नारायण योग, जिसे धन, सुखसुविधाओं और सफलता के लिए जाना जाता है।

अक्सर बुध और शुक्र एक ही राशि में आते ही साथ स्थित होते हैं, तब इस योग का निर्माण माना जाता है। बुध को बुद्धि, तर्क और वाणी का कारक माना जाता है। दूसरी ओर, शुक्र धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों से संबंधित ग्रह हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों का साथ कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

इस बार 26 सितंबर को गणेश विसर्जन के अगले दिन तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 6 नवंबर तक रहने वाला है। इस अवधि में कुछ राशियों के लिए मालामाल होने का समय है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग बेहद भी लाभदायक माना जा रहा है। करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस करने वालों को किसी लाभदायक सौदे या नए प्रोजेक्ट में जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के सामने आगे बढ़ने के अवसर देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, आमदनी के साधनों में विस्तार होने के साथ ही लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलेगा।  कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए लक्ष्मी नारायण योग फलदायक होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन होगी। आय बढ़ाने के मार्ग खुलेंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफ मिलेगा। आपने जो भी पहले निवेश किए हैं, उनसे आपको फायदा मिल सकता है। नई योजनाओं पर कार्य शुरु होगा। संपत्ति से संबंधित निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को काफी लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहने वाला है। लाइफ पार्टनर या प्रेमी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर, वाहन या नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। नौकरी की तलाश करने वालों के बेहतरीन मौका प्राप्त होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY