गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर​ | Gold-Silver Price: सोने-चांदी पर फिर बढ़ा दबाव! क्या आने वाले दिनों में कीमत में आएगी बड़ी गिरावट​ | Sonbhadra Tribal Land Case: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बैंक कस्टमर्स को मिली राहत! 3 दिनों की हड़ताल से पहले रविवार को भी खुलेंगे बैंक​

वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक शाखाओं, दफ़्तरों, ATMलिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार, यानी 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है. यह नोटिफिकेशन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी […]

वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक शाखाओं, दफ़्तरों, ATMलिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार, यानी 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है. यह नोटिफिकेशन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल के प्रस्ताव के बाद आया है. यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की वीकेंड की छुट्टियों के ठीक बाद शुरू होने वाली हैं. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए हैं और सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे.

नोटिफिकेशन में है क्या?

इसमें कहा गया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि जनता की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, ATMलिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27.09.2026 को पूरी तरह से चालू रखने की मंज़ूरी दे दी है. सरकार ने फिर से कहा कि बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

मंत्रालय ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि ज़रूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें. ग्राहकों की सुविधा के लिए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, साथ ही सलाह दी है कि वे प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले ही अपनी जरूरी बैंकिंग ट्रांजैक्शन पूरी कर लें. बैंकों ने ग्राहकों से हड़ताल के दौरान डिजिटल और सेल्फसर्विस चैनलों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया.

क्या बैंक 5 दिन बंद रहेंगे?

सरकार ने रविवार, 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, करेंसी चेस्ट, बैंक दफ़्तरों और ATMलिंक शाखाओं को खुला रखने की मंजूरी देकर बैंकों के लगातार पांच दिन बंद रहने की स्थिति को टाल दिया है. वित्त मंत्रालय ने पहले बैंक कर्मचारियों से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने और बातचीत के जरिए अपनी लंबित माँगें पूरी करने की अपील की थी. UFBU मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर में पांच दिन के वर्किंग वीक को लागू करने की मांग कर रहा है. बैंक हड़ताल 30 सितंबर को बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय हो रही है, जो प्रोविजनिंग, मिलान , ट्रेजरी ऑपरेशन्स और अन्य वित्तीय गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण तारीख है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY