बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: बेगूसराय में दिनकर और पटना में मां सीता विश्वविद्यालय को मंजूरी, 50 ड्रोन खरीद समेत कई प्रस्ताव पास​ | शेयर बाजार में रचा जाएगा नया इतिहास! BSE के साथ MSEI पर भी लिस्ट होंगे NSE के शेयर​ | IPL 2027 में बदलेगी सूर्यकुमार यादव की टीम? अगले सीजन में इस टीम से खेलते आएंगे नजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vineet Minocha Murder Case: दवा कारोबारी हत्याकांड में बहू शालू समेत तीनों आरोपी 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, क्या खुलेंगे राज ?​

: में के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी बहू शालू, विशाल गौतम और राजकिशोर को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्या के मामले में पुलिस बुधवार दोपहर 12 बजे तीनों को जेल से लेकर पूछताछ शुरू करेगी। ये रिमांड गुरुवार दोपहर 12 बजे तक रहेगी। चेहरा छुपाते […]

: में के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी बहू शालू, विशाल गौतम और राजकिशोर को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्या के मामले में पुलिस बुधवार दोपहर 12 बजे तीनों को जेल से लेकर पूछताछ शुरू करेगी। ये रिमांड गुरुवार दोपहर 12 बजे तक रहेगी।

चेहरा छुपाते नजर आए तीनों आरोपी

22 सितंबर, मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। शालू ने मास्क और दुपट्टे से चेहरा ढका था, जबकि राजकिशोर ने भी कैमरे से बचने की कोशिश की। विशाल ने हत्या से जुड़े सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस को कई सवालों के जवाब की तलाश

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस का फोकस फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी पर भी है। पुलिस शालू से ये पता करना चाहती है कि चाबी कहां बनवाई गई और विशाल को क्यों दी गई। जांच में चाबी से जुड़े घटनाक्रम में विशाल की भूमिका सामने आने की बात कही गई है।

मोबाइल की बातचीत भी जांच का हिस्सा 

पुलिस विशाल से हत्या की योजना, वारदात की वजह और शालू से उसके संपर्क को लेकर भी पूछताछ करेगी। हत्या से पहले और बाद में उसके मोबाइल से हुई बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

सुब्रत से पहले भी पूछताछ कर चुकी है पुलिस

की पड़ताल में पुलिस ने सात मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले हैं। केस में पुलिस के अनुसार एक मई से पांच सितंबर के बीच विशाल और कारोबारी के बेटे सुब्रत के बीच 309 बार बातचीत हुई। हत्या से दो दिन पहले विशाल ने नया सिम लेकर सुब्रत से बात की थी। पुलिस सुब्रत से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। नौकरी से निकाले जाने के बाद भी संपर्क में रहने, चाबी बनवाने और हत्या से पहले हुई मुलाकातों को लेकर उससे सवाल किए गए हैं।

विनीत की पत्नी की वसीयत भी सामने आई

पुलिस अब वारदात वाली रात की घटनाओं को भी जोड़कर देख रही है। जांच के मुताबिक पांच सितंबर की रात हत्या के समय सुब्रत और शालू तिलक नगर के एक लाउंज में कपल किटी पार्टी में थे। पार्टी में करीब 35 लोग शामिल हुए थे और बिल लगभग 49 हजार रुपये का था। इसके अलावा पुलिस के सामने विनीत की पत्नी पुनीता मिनोचा की जून 2022 में तैयार वसीयत भी आई है। संपत्ति से जुड़े इस दस्तावेज की जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस तीनों से आमनेसामने पूछताछ कर इन सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY