मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अडानी ग्रुप को सेबी से राहत! ₹1.50 करोड़ चुकाकर निपटाए 5 कंपनियों के केस​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरीः 3 आरोपियों को कोर्ट से झटका… जमानत याचिका खारिज​ | संतकबीरनगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद बोले- राजनीति में न कोई दुश्मन, न कोई दोस्त​

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री संजय निषाद ने टीवी9 से खास बातचीत में जनता की नाराजगी को खुलकर बात की. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की अटकलबाजी पर संजय निषाद ने कहा कि जब सपा ने दरवाजे बंद किए थे, तो हम बीजेपी के साथ आ गए.. अगर बीजेपी दरवाजा […]

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री संजय निषाद ने टीवी9 से खास बातचीत में जनता की नाराजगी को खुलकर बात की. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की अटकलबाजी पर संजय निषाद ने कहा कि जब सपा ने दरवाजे बंद किए थे, तो हम बीजेपी के साथ आ गए.. अगर बीजेपी दरवाजा बंद करेगी तो आगे देखेंगे… लोग यह सवाल पूछते हैं… मैं बस जवाब देता हूं क्योंकि राजनीति में न कोई दुश्मन होता है और न ही कोई दोस्त.

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मेरी दोस्ती सिर्फ अपने वोटरों से है. बीजेपी की गुटबाजी का जिक्र करते हुए संजय निषाद ने कहा कि 2024 में बीजेपी पूरा देश जीत गई लेकिन यूपी में हार गई… 2022 में हमने जो सीटें जीती वो 2024 में हार गए… बीजेपी के लोग ही अपनी पार्टी को हराने में लगे रहे… यह तूफान ही था… मैं तूफान के बारे में बीजेपी को सतर्क करूंगा… मैं तो मौसम वैज्ञानिक हूं और मैंने बता दिया है कि तूफान आ रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY