मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
श्रीलंका को 69 रनों पर आलआउट करने के बाद स्मृति, शेफाली और ऋचा को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को हरमनप्रीत कौर ने दिया पूरा श्रेय​ | Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह​ | ‘तुम मजदूर, कमोड साफ करते हो’… नौकरी लगते ही बदले पत्नी के तेवर, पति से बोली- साथ रहने में शर्म आती है​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ICICI प्रूडेंशियल ने दर्ज किया 99.31% क्लेम सेटलमेंट रेशियो​

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह भारत की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस तिमाही में कंपनी ने 414.08 करोड़ रुपए मूल्य के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया। […]

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर यह भारत की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस तिमाही में कंपनी ने 414.08 करोड़ रुपए मूल्य के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं के बीच आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का प्रति दावा औसत मूल्य लगभग 15 लाख रुपए रहा, जो सबसे अधिक है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स, श्री सारंग गोखले ने कहा, “आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में, हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए क्लेम प्रक्रिया को सरल, सुगम और समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो इंडस्ट्री में सबसे अधिक 99.31% रहा। इसके साथ ही, बिना जाँच वाले मामलों में आखिरी दस्तावेज मिलने की तारीख से क्लेम सेटल करने का हमारा औसत समय सिर्फ 1 दिन का रहा। इसके अलावा, हमने मृत्यु दावों के रूप में 414.08 करोड़ रुपए का भुगतान किया।”

उन्होंने कहा, “हमारी ‘कस्टमरफर्स्ट’ सोच और डिजिटलीकरण पर मजबूत फोकस हमें क्लेम को तेजी से निपटाने में सक्षम बनाता है, जिससे परिवारों को उस समय वित्तीय राहत मिल सके जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। क्लेम करने वाले लोग हमारे मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, चैटबॉट और वेबसाइट के माध्यम से आसानी से क्लेम दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं।”

कंपनी के अनुसार, अपनी ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत पात्र क्लेम के लिए एक ही दिन के भीतर लगभग 75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह अपनी डिजिटल प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि जरूरत के समय परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के आंकड़े क्लेम सेटलमेंट रेशियो, दावों के भुगतान और डिजिटल क्लेम प्रक्रिया के स्तर पर कंपनी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY