मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
श्रीलंका को 69 रनों पर आलआउट करने के बाद स्मृति, शेफाली और ऋचा को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को हरमनप्रीत कौर ने दिया पूरा श्रेय​ | Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह​ | ‘तुम मजदूर, कमोड साफ करते हो’… नौकरी लगते ही बदले पत्नी के तेवर, पति से बोली- साथ रहने में शर्म आती है​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

बिहार के जमुई में कानून का खौफ: छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा|​

जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी और शर्मनाक हरकत करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है . यह घटना जमुई जिले की है, जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी को मड़वा पहाड़ी के पास घेरकर उसके पैर में गोली मार दी| क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 […]

जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी और शर्मनाक हरकत करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है . यह घटना जमुई जिले की है, जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी को मड़वा पहाड़ी के पास घेरकर उसके पैर में गोली मार दी|

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर की शाम जमुई जिले में मड़वा पहाड़ी के पास एक छात्रा के साथ छेड़खानी की शर्मनाक घटना हुई थी. इस मामले में मुंह पर गमछा बांधकर छात्रा को उठाकर जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश करने वाले आरोपियों में मुख्य रूप से नंदन यादव का नाम सामने आया था. इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें से 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था.

पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

इस मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नंदन जमुई में ही कहीं छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकाने यानी मड़वा पहाड़ी के इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी.

पुलिस के मुताबिक, जब नंदन यादव ने वहां से भागने की कोशिश की, तो उसे रोकने के लिए पुलिस ने गोली चलाई. यह गोली सीधे नंदन यादव के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी लगातार तलाश कर रही है . पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और ऐसी शर्मनाक वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा .

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY