सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस के IPO पर आर-पार! नोएल टाटा के विरोध के बावजूद SP ग्रुप ने क्यों दिया पब्लिक लिस्टिंग का साथ?​ | लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी… सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​ | Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dehradun BJP Joining Controversy: देहरादून में बीजेपी में शामिल होने पहुंचे 60 कार्यकर्ता, मंत्री खजानदास के विरोध के बाद रुक गई जॉइनिंग​

Dehradun BJP Joining Controversy: देहरादून में सोमवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग को लेकर विवाद हो गया। चकराता इलाके से करीब 60 लोग बीजेपी में शामिल होने पहुंचे थे। इनमें 26 परिवारों के लोग शामिल थे। जॉइनिंग को लेकर पार्टी कार्यालय में पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से […]

Dehradun BJP Joining Controversy: देहरादून में सोमवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग को लेकर विवाद हो गया। चकराता इलाके से करीब 60 लोग बीजेपी में शामिल होने पहुंचे थे। इनमें 26 परिवारों के लोग शामिल थे। जॉइनिंग को लेकर पार्टी कार्यालय में पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंत्री खजानदास के पहुंचने के बाद जॉइनिंग रोक दी गई। इसके बाद सभी लोग बिना पार्टी में शामिल हुए वापस लौट गए।

मधु चौहान और गीता राम गौड़ के साथ पहुंचे

चकराता विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे इन लोगों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और दर्जाधारी नेता गीता राम गौड़ के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय लाया गया था। बताया जा रहा है कि जॉइनिंग की तैयारी पहले से तय थी। नए सदस्यों के स्वागत के लिए बीजेपी के पटके और मिठाई भी रखी गई थी। इसी दौरान मंत्री खजानदास को इसकी जानकारी मिली और वह खुद पार्टी कार्यालय पहुंच गए। मंत्री ने जॉइनिंग का विरोध किया। इसके बाद पार्टी की ओर से कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाया गया और कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा।

एक दिन पहले मंत्री के घर पर हुआ था प्रदर्शन

जॉइनिंग रुकने के पीछे रविवार को हुआ प्रदर्शन भी अहम माना जा रहा है। चकराता के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मधु चौहान के नेतृत्व में मंत्री खजानदास के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने चकराता में सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। उनका आरोप था कि योजनाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रस्तावों की अनदेखी की जा रही है और विपक्ष से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 

जॉइनिंग पर रोक से राजनीति तेज

रविवार के प्रदर्शन के ठीक अगले दिन बीजेपी में शामिल होने आए लोगों की जॉइनिंग रुकने से मामला और चर्चा में आ गया। पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक इसको लेकर बातचीत होती रही। आखिरकार चकराता से आए करीब 60 लोगों को बिना सदस्यता लिए ही वापस जाना पड़ा। मधु चौहान ने कहा कि यह पार्टी परिवार का मामला है और इसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: 

मंत्री ने आरोपों पर जताई नाराजगी

मंत्री खजानदास ने चकराता की योजनाओं को लेकर लगाए गए आरोपों पर नाराजगी जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा है कि अगर उनके खिलाफ लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो वह पद छोड़ देंगे। फिलहाल बीजेपी में जॉइनिंग रुकने और चकराता की योजनाओं को लेकर चल रहा विवाद पार्टी के अंदर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY