सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
क्रिकेट से जल्द संन्यास लेंगे मोहम्मद शमी? अब इस भूमिका में आएंगे नजर, जल्द कर सकते हैं नई पारी की शुरुआत​ | लखीमपुर स्कूल शूटआउट: पहले दर्द भरी पोस्टें, फिर माफी मांगने वाली स्टोरी सऊद के Instagram से क्या खुलेगा राज?​ | IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सोना-चांदी खरीदने वालों के आई गुड न्यूज, दिल्ली इतने कम हो गए दाम​

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए सोना और चांदी की कीमतों लेकर अच्छी खबर सामने आई है. जहां राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है. आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमत में 200 रुपए […]

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए सोना और चांदी की कीमतों लेकर अच्छी खबर सामने आई है. जहां राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है. आंकड़ों को देखें तो सोने की कीमत में 200 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 5 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है. जानकारों की मानें तो फेड के सख्त रुख और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण बॉन्ड यील्ड में तेजी देखने को ​मिली है. जिसका असर सोना और चांदी की कीमतों देखा गया है. आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में इसी तरह का रुख देखने को मिल सकता है.

सोने और चांदी के दाम गिरे

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में 200 रुपये की गिरावट आई और यह 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसकी वजह ग्लोबल मार्केट में सुस्ती और रुपये का मजबूत होना था. शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लोकल ट्रेडर्स के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई और यह 5,000 रुपये गिरकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले सेशन में यह धातु 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि सोना और चांदी अलगअलग दबावों के बीच फंसे रहे. फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और महंगाई की चिंता ने यील्ड और डॉलर को मजबूत बनाए रखा, जबकि वेस्ट एशिया में जारी तनाव ने कीमती धातुओं की मांग को सहारा दिया.

इंटरनेशनल मार्केट में भी कम हुए दाम

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 24.75 डॉलर गिरकर 4,353.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 66.27 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही. ट्रेडर्स ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे की बढ़त और शेयर बाजार में तेजी का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा. इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत ने कहा कि तेल की कीमतों में लगातार चौथे सेशन में गिरावट और महंगाई का दबाव कम होने से सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. गर्ग ने कहा कि WTI क्रूड 100 डॉलर से नीचे आ गया क्योंकि इन्वेस्टर्स ने सऊदी से शिपमेंट फिर से शुरू होने की संभावना का आकलन किया, हालांकि जारी हमले और सप्लाई में रुकावटें अभी भी मुख्य जोखिम बने हुए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY