सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
NSE IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, GMP गिरकर ₹48 पर आया, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय​ | NSE IPO: दांव लगाने का आज आखिरी मौका, क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?​ | ‘मेरी आंखों के सामने पति को मार डाला…’, नालंदा में 1000 रुपये बकाया पर दंपति को तालिबानी सजा, पत्नी ने खिड़की से कूदकर बचाई जान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गणपति विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश… अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से फेंके मांस के टुकड़े, 3 पर एक्शन​

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गणेश उत्सव और विसर्जन की तैयारियों के बीच रविवार दोपहर उस वक्त अचानक तनाव का माहौल बन गया, जब एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से मांस के टुकड़े फेंके जाने की बात सामने आई. घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. मामले की संवेदनशीलता […]

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गणेश उत्सव और विसर्जन की तैयारियों के बीच रविवार दोपहर उस वक्त अचानक तनाव का माहौल बन गया, जब एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से मांस के टुकड़े फेंके जाने की बात सामने आई. घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हैदराबाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलते ही चारमीनार ज़ोन के डीसीपी खरे किरण भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर संबंधित अपार्टमेंट से तीन निवासियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इमरान कुरैशी, अर्शिया बेगम और सबीना के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

आयोजकों की शिकायत पर विधिक कार्रवाई

गणेश कार्यक्रम के आयोजकों ने इस घटना को लेकर पुलिस को एक औपचारिक शिकायत और याचिका सौंपी है, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. डीसीपी खरे किरण ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है. DCP खरे किरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैर रही किसी भी तरह की अफवाहों या अप्रामाणिक दावों पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही उन्हें शेयर करें. उन्होंने चेतावनी दी है कि जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY