रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘No Cash, Only UPI’! PVR INOX के फैसले पर मचा बवाल, ग्राहक ने भेजा लीगल नोटिस​ | UGC के खिलाफ आगरा में उबाल, ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, हुई झड़प​ | क्या मृत्यु के बाद भी भूख-प्यास लगती है? गरुड़ पुराण में बताया गया है श्राद्ध-तर्पण से जुड़ा रहस्य​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पीरियड्स के दर्द से हो जाता है हाल-बेहाल, न्यूट्रिशनिस्ट की बताई ये ड्रिंक दिलाएगी आराम​

पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कमर और पेट के निचले हिस्से पेल्विक फ्लोर में काफी दर्द महसूस होता है. इसी के साथ इस दौरान हार्मोनल चेंज की वजह से कई बार मूड भी चिड़चिड़ा हो सकता है. दरअसल इस प्रोसेस के दौरान यूट्रस की मसल्स तेजी से सिकुड़ती हैं और इस वजह से ब्लड वेसल्स […]

पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कमर और पेट के निचले हिस्से पेल्विक फ्लोर में काफी दर्द महसूस होता है. इसी के साथ इस दौरान हार्मोनल चेंज की वजह से कई बार मूड भी चिड़चिड़ा हो सकता है. दरअसल इस प्रोसेस के दौरान यूट्रस की मसल्स तेजी से सिकुड़ती हैं और इस वजह से ब्लड वेसल्स कुछ समय के लिए दब जाती हैं. यही कारण होता है कि तेज दर्द महसूस होने लगता है.सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह की बताई एक आसान सी नेचुरल ड्रिंक आपको क्रैम्प्स से रिलीफ दिला सकती है.

पीरियड्स में अगर बहुत ज्यादा दर्द हो और ऐसा हर बार होता है तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए, बल्कि डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा आप नेचुरल रेमेडीज अपना सकते हैं. जो आपको राहत महसूस कराती हैं. चलिए जान लेते हैं पीरियड्स के दर्द से आराम के टिप्स.

श्वेता शाह की रेमेडी

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ये नेचुरल ड्रिंक की रेमेडी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आपका दिन मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन एक गर्म और फायदेमंद ड्रिंक आपको थोड़ा आराम महसूस करा सकती है.अखरोट, अदरक और गुड़ से बनी यह आसान चाय जरूर आजमाएं! कुटे हुए अखरोट, अदरक पाउडर, गुड़ और पानी से बनी यह आरामदायक ड्रिंक गर्म होती है, इसे बनाना आसान है और यह उन दिनों के लिए एकदम सही है जब आपको थोड़ी ज्यादा देखभाल और आराम की जरूरत हो”

इनग्रेडिएंट की मात्रा करें नोट

1 बड़ा चम्मच कुटे हुए अखरोट
1/2 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
1 बड़ा चम्मच गुड़
2 कप पानी

ड्रिंक को बनाने का तरीका

एक सॉस पैन में 2 कप पानी उबालें. इसमें कुटे हुए अखरोट और अदरक पाउडर डालें. इसे 57 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
आंच बंद कर दें, गुड़ डालें और घुलने तक मिलाएं. इसे एक कप में छान लें और गर्मगर्म पिएं.

कैसे मिलता है इस ड्रिंक से फायदा

इस ड्रिंक में अखरोट का यूज किया गया है जिससे मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स मिलते हैं. अदरक पीरियड्स की तकलीफ और जीमिचलाने में राहत दे सकती है. गुड़ से ड्रिंक को नेचुरल मिठास मिलती है और आपको इससे तुरंत एनर्जी मिलती है.

इन चीजों से भी मिलता है आराम

पेल्विक फ्लोर के दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी की बोतल से सिकाई कर सकते हैं या फिर हीटिंग पैड का यूज करें. इससे मसल्स को रिलैक्स मिलता है और क्रैम्प्स कम होते हैं. इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिना चाहिए. कोशिश करें कि गुनगुना पानी लें. बहुत ज्यादा हैवी और कैफीन वाले फूड्स से दूरी बनाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY