सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बाराबंकी में बारिश के पानी भरे गड्ढे में डूबे 3 मासूम, नहाने के दौरान हुआ हादसा… तीनों की मौत​ | दो बच्चों की बार डांसर मां… खुद को छात्रा बताकर बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाया, 20 लाख की डिमांड कर बुरी फंसी​ | आमेर के राजा जय सिंह के नाम के आगे क्यों लगा “सवाई”? औरंगजेब से जुड़ा क्या है किस्सा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का PM मोदी से सवाल, सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं?​

Rahul Gandhi ‘X’ Post: इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर एक सवाल पूछा है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बड़वानी की एक आदिवासी छात्रा प्रियंका सेंगर ने राहुल गांधी को अपनी समस्या बताई थी। जिस पर राहुल गांधी ने रविवार को एक्स […]

Rahul Gandhi ‘X’ Post: इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर एक सवाल पूछा है।
 
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बड़वानी की एक आदिवासी छात्रा प्रियंका सेंगर ने राहुल गांधी को अपनी समस्या बताई थी। जिस पर राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे सवाल पूछा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा कि उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?

छात्रा का कहना था कि गांव से पढ़ने शहर आई थीं। हॉस्टल में एडमिशन में नहीं मिला, तो PG में रहना पड़ रहा है। सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर। इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है।

कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। सिर्फ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है। और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

छात्रावास में पर्याप्त शिक्षक नहीं, खाना अच्छा नहीं

बड़वानी जिले के सेंधवा तहसील के ग्राम पाड़छा की प्रियंक सेंगर ने राहुल गांधी से कहा था कि पहली से 12वीं तक सरकारी छात्रावास में पढ़ाई की। जहां शिक्षक पर्याप्त नहीं, खाना अच्छा नहीं मिलता। हॉस्टल में काम कराया जाता है। घर से मिर्च की चटनी बनाकर ले जाना पड़ता है, ताकि पेट भरकर खाना खा सके।

रूम खर्च के लिए गहनेखेत गिरवी रखने पड़ रहे

छात्रा ने आगे कहा कि 12वीं के बाद सरकारी हॉस्टल के लिए अप्लाई किया तो एडमिशन नहीं मिला। कईं लड़कियों ने एडमिशन नहीं मिलने पर पढ़ाई छोड़ दी। मुझे मजबूरी में रूम लेकर रहना पड़ रहा है। हर महीने रूम चार्ज के लिए गहने या खेती गिरवी रखते हैं, ताकि पढ़ाई का खर्चा पूरा हो सकें।

200 रुपए का बस पास 600 रुपए में बन रहा

प्रियंका सेंगर ने यह भी बताया कि घरेलू सिलेंडर 1 हजार या 1200 में मिलता था और अब 2000 से 2500 में मिल रहा है। बस का पास 200 रुपए में बनता था और अब 600 रुपए में बन रहा है। आदिवासी समाज के युवा कैसे पढ़ाई पूरी कर सकें। छात्रावास की संख्या में वृद्धि कराई जाए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY