शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Elimination: रोहेद खान हुए घर से बाहर, पहले एविक्शन ने बढ़ाई हलचल, शो में पहला Eviction​ | कौन हैं इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह? सपा नेताओं को कहा-‘औकात में बात करो’, दी चूड़ी पहनने की सलाह​ | दिवाली-छठ पर खुलेंगे कमाई के नए दरवाजे, 2.5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

40 से ज्यादा देशों के साथ FTAs बने गेमचेंजर! पीएम मोदी बोले- ग्लोबली भारतीय युवाओं को मिल रहे नौकरी के नए मौके​

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने विभिन्न देशों के साथ जो मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, वे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं. रोजगार मेला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने पूरी दुनिया […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने विभिन्न देशों के साथ जो मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, वे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं. रोजगार मेला को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और कौशल ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है तथा दुनिया को भारतीय इनोवेटर्स, उद्यमियों और देश की युवा शक्ति से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने 40 मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. ये एफटीए हमारे युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहे हैं. ऐसे व्यापार समझौते हमारे उद्यमियों के लिए नई साझेदारियों का रास्ता तैयार करते हैं, नए बाजारों तक पहुंच बनाते हैं और युवाओं के लिए करियर की नई संभावनाएं पैदा करते हैं.

51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त होने वाले नवचयनित युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए. हाल में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भारत का प्रयास रहा है कि ब्रिक्स का सहयोग केवल सरकारों तक सीमित न रहे. उन्होंने कहा कि हमारे उद्यमी, हमारे किसान, हमारी महिलाएं, हमारे युवा हर किसी को इस साझेदारी में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए. देश के स्टार्टअप परिवेश का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें भारत की युवा शक्ति दिखाई देती है और स्टार्टअप इनवायरमेंट अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों में भी इसका विस्तार हुआ है.

तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इनवायरमेंट है. भारत की स्टार्टअप की कहानी अब केवल बड़े शहरों की कहानी नहीं है. आज मान्यता प्राप्त करीब आधे स्टार्टअप दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में हैं. मोदी ने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के महत्वपूर्ण लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसमें आप जैसे युवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. सरकार में सेवा करते हुए आपको ऐसा हर फैसला लेना चाहिए जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को लगातार मजबूत करे. युवा होने के नाते आपकी विशेष जिम्मेदारी है, खासकर अन्य युवाओं के प्रति. प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिक देवो भव: सार्वजनिक सेवा की मार्गदर्शक भावना होनी चाहिए.

45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन

देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित किए गए. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, नवनियुक्त उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं. आधिकारिक बयान में कहा गया कि रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने तथा देश की विकास यात्रा में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार के निरंतर ध्यान को दर्शाता है. बयान के अनुसार, 20वें रोजगार मेले तक विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY