शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Oscar 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की ऑस्कर में एंट्री! निर्देशक संतोष डावखर बोले- ‘मुझे पहले दिन से था भरोसा…​ | राहुल द्रविड़-वीरेंद्र सहवाग के बेटों का धमाका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, चमके द्रविड़ और सहवाग​ | Katrina Kaif Body Shaming | मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने बदला अपना लुक और अंदाज, बॉडी शेमिंग पर कही दिल छू लेने वाली बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

क्या अगले हफ्ते सिर्फ 1 दिन खुलेगा बैंक? यहां देखें RBI हॉलिडे की पूरी लिस्ट​

रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर को देखकर लग रहा है कि अगले हफ्ते सिर्फ 1 ही दिन बैंक खुलेगा. इसका मतलब है कि पांच कारोबारी दिनों में से 4 दिन अवकाश के करेंगे. चौथे शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा ही. लेकिन ऐसा नहीं है. जिन 4 अवकाशों का जिक्र किया गया है, वो अलग […]

रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर को देखकर लग रहा है कि अगले हफ्ते सिर्फ 1 ही दिन बैंक खुलेगा. इसका मतलब है कि पांच कारोबारी दिनों में से 4 दिन अवकाश के करेंगे. चौथे शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा ही. लेकिन ऐसा नहीं है. जिन 4 अवकाशों का जिक्र किया गया है, वो अलग अलग राज्यों में विशिष्ट त्योहारों की वजह से हैं. जोकि उसी राज्य में सेलीब्रेट होते हैं. उन त्योहारों की छुट्टीयों का असर दूसरे राज्यों में देखने को नहीं मिलता. देश के कुछ ही राज्य और शहर होंगे जहां बैंकों का अवकाश होगा.

वर्ना बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. उदाहरण के तौर पर देखें तो श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि के मौके पर 21 सितंबर को गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों का अवकाश होगा और दूसरे किसी राज्य शहर में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अगले हफ्ते के लिए आरबीआई का हॉलिडे कैलेंडर क्या कहता है.

ये है अगले हफ्ते की बैंक हॉलिडे की लिस्ट

  • 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि के मौके पर गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों का अवकाश होगा.
  • 22 सितंबर को कर्म पूजा के मौके पर पर रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 25 सितंबर को इंद्रजात्रा के मौके पर गंगटोक में में सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा.

RBI की छुट्टियों की कैटेगरी

  • नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक की छुट्टियां यह चेक क्लियरेंस और ब्रांच बैंकिंग सेवाओं से संबंधित है.
  • RTGS छुट्टियां वे दिन जब बैंकों की ब्रांच के जरिए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम से कोई ट्रांजैक्शन नहीं होता है.
  • अकाउंट क्लोजिंग की बैंक छुट्टी यह आम तौर पर हर साल 1 अप्रैल को होती है.

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस उपलब्ध रहेंगी?

फिजिकल ब्रांच बंद होने के बावजूद, डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहती हैं. RTGS, NEFT, UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी लगातार काम करती हैं. ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करके फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं और दिन के किसी भी समय ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार और बैंक की आधिकारिक छुट्टियां भी शामिल हैं. ज्यादातर मामलों में डिजिटल ट्रांजैक्शन एक मिनट से भी कम समय में या तीस मिनट के भीतर पूरे हो जाते हैं.

जब कोई यूजर मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए पेमेंट करता है, तो छुट्टियों के दौरान भी ट्रांजैक्शन बिना किसी देरी के प्रोसेस हो जाता है. फिजिकल बैंक ब्रांच की कुछ सीमाएं होती हैं, जबकि डिजिटल चैनल यूजर्स को बिना किसी रुकावट के सभी सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देते हैं. बैंक ब्रांच उन RTGS ट्रांजैक्शन को प्रोसेस नहीं करेंगी जिन्हें ग्राहक छुट्टियों के दौरान या दूसरे और चौथे शनिवार को ब्रांच में शुरू करते हैं. बैंक केवल उन्हीं ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करता है जिन्हें ग्राहक इन खास समय के दौरान अपने ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सबमिट करते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY