भारतीय बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV 3XO REVX लाइनअप में एक नया वेरिएंट, REVX Edge लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.39 लाख रुपये है. इसके साथ ही मौजूदा REVX M वेरिएंट के लिए पेट्रोल ऑटोमैटिक ऑप्शन भी पेश किया गया है, जिससे REVX सीरीज में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल गया है.

Mahindra XUV 3XO REVX Edge: फीचर्स
को इस तरह तैयार किया गया है कि कम कीमत में भी ग्राहकों को महंगे वेरिएंट वाले कुछ फीचर्स मिल सकें. REVX Edge वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.89 लाख रुपये है. खास बात यह है कि 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले XUV 3XO वेरिएंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ दी गई है.
अब फीचर्स की बात करें तो REVX एज के फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायर्ड एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, लेदरेट सीटें और रियरव्यू कैमरा शामिल हैं. REVX एज में पैनोरमिक सनरूफ के साथ रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल बाहरी मिरर, पैसिव कीलेस एंट्री, पुशबटन स्टार्ट और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स भी मिलते हैं. इतना ही नहीं, REVX Edge और REVX Edge दोनों में सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. जिनमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , ISOFIX चाइल्डसीट माउंट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी यात्रियों के लिए थ्रीपॉइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं.
Mahindra XUV 3XO REVX Edge: वेरिएंट, पावरट्रेन
REVX Edge दो इंजन ऑप्शन के साथ आते हैं: 1.2लीटर mStallion और CRDe तकनीक से लैस 1.5लीटर टर्बोडीजल इंजन. पेट्रोल इंजन को 6स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है, जबकि डीजल इंजन हाई कैटेगरी के मॉडलों में 6स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
- REVX Edge पेट्रोल MT: ₹9.39 लाख
- REVX Edge पेट्रोल AT: ₹10.59 लाख
- REVX एज डीजल एमटी: ₹10.59 लाख
REVX Edge के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 9.89 लाख रुपये है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मॉडल की कीमत 11.09 लाख रुपये है और डीजल मॉडल की कीमत 11.91 लाख रुपये है. इसके अलावा, पेट्रोल REVX M में अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है.
Mahindra XUV 3XO REVX Edge: कलर ऑप्शन
ये कार मार्केट में तीन वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में आती है. एवरेस्ट व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू और गैलेक्सी ग्रे.