शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bareilly Crime News: पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने रस्सी से दबाया गला; बोरे में शव भरकर बाइक से ले गए​ | लगातार बैठे रहने से किडनी हो सकती है खराब, डॉक्टर ने बताया कब बढ़ जाता है खतरा​ | खत्म हुआ ऋषभ पंत का वनडे करियर? वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते हुए अजीत अगरकर ने दिया हिंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शतक के बाद मैदान पर ध्यान लगाने लगे अभिषेक शर्मा, ‘शिवा सेलिब्रेशन’ का खुद खोला राज​

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन उनके शतक से ज्यादा चर्चा उस सेलिब्रेशन की हो रही है, जिसमें अभिषेक हेलमेट और ग्लव्स उतारकर मैदान […]

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन उनके शतक से ज्यादा चर्चा उस सेलिब्रेशन की हो रही है, जिसमें अभिषेक हेलमेट और ग्लव्स उतारकर मैदान पर पालथी मारकर ध्यान की मुद्रा में बैठ गए। इस दौरान उन्हें ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए भी देखा गया।

अभिषेक ने बताया क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन

शतक के बाद अभिषेक शर्मा का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अलगअलग कयास लगाने लगे। कुछ लोगों ने इसे फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड के मशहूर मेडिटेशन सेलिब्रेशन से जोड़ दिया। हालांकि अभिषेक ने साफ किया कि यह किसी की नकल नहीं थी।

मैच के बाद अभिषेक ने बताया कि वह पिछले करीब 6 महीने से एक साल से ध्यान और मेडिटेशन पर काफी ध्यान दे रहे हैं। क्रिकेट में लगातार उतारचढ़ाव आते रहते हैं और ऐसे में अपने दिमाग को स्थिर रखना उनके लिए बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक मेडिटेशन ने उन्हें मानसिक रूप से स्थिर रहने में काफी मदद की है।

मेडिटेशन ने मुश्किल दौर में दिया सहारा

अभिषेक शर्मा ने बताया कि क्रिकेटर की जिंदगी में लगातार अच्छे और खराब दौर आते रहते हैं। ऐसे समय में खुद को संभालना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन ने उन्हें इन उतारचढ़ाव के बीच खुद को शांत और स्थिर रखने में मदद की।

अभिषेक ने यह सेलिब्रेशन इसलिए भी किया ताकि दूसरे क्रिकेटरों तक मेडिटेशन का संदेश पहुंचे। उनका मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी उन्हें देखकर इस अभ्यास को अपनाता है और उसे फायदा मिलता है, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

30 गेंदों में शतक, फिर मैदान पर शिव साधना

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 34 गेंदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए। 30 गेंदों में शतक पूरा करते ही उन्होंने रोहित शर्मा का भारत की ओर से सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का 35 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिलचस्प बात यह रही कि इतनी विस्फोटक पारी खेलने के बाद अभिषेक ने कोई बड़ा या आक्रामक जश्न नहीं मनाया। वह शांत होकर मैदान पर बैठे और ध्यान की मुद्रा में नजर आए। यही वजह है कि उनका यह ‘शिवा सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY