बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Episode 3: कैप्टेंसी टास्क के बाद पहला नॉमिनेशन, अब किस पर लटकी खतरे की तलवार?​ | तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹23 का घाटा, क्या अब बढ़ेंगे दाम?​ | Apple Event 2026: iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone आज होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सत्य निकेतन हादसे में चौथी गिरफ्तारी, ‘Hostel Daze’ का PG ऑपरेटर सुधांशु अरेस्ट… 105000 रुपये महीना देते थे किराया​

Satya Niketan Collapse Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में कानूनी और प्रशासनिक एक्शन की रफ्तार तेज हो गई है. बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मामले में चौथी बड़ी गिरफ्तारी करते हुए अवैध रूप से पीजी चला रहे मुख्य ऑपरेटर सुधांशु को दबोच लिया. […]

Satya Niketan Collapse Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहने के मामले में कानूनी और प्रशासनिक एक्शन की रफ्तार तेज हो गई है. बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मामले में चौथी बड़ी गिरफ्तारी करते हुए अवैध रूप से पीजी चला रहे मुख्य ऑपरेटर सुधांशु को दबोच लिया. इसके साथ ही, जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार और MCD ने हादसे वाली जगह के ठीक बगल में मौजूद जर्जर इमारत को ढहाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है.

पुलिस रिमांड के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी महेश ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया. महेश ने बताया कि उसने अगस्त 2025 में इस 5 मंजिला इमारत को दो बिजनेस पार्टनर्स, शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया था.

दोनों साझेदार इस इमारत में Hostel Daze नाम से लड़कों का पीजी संचालित कर रहे थे. इसके बदले में वे महेश को हर महीने 1,05,000 रुपये का किराया देते थे. महेश के बयान के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पार्टनर शुभम त्यागी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

अब तक 4 गिरफ्तारियां

सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान 5 मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में अब तक मकान मालिक हरिराम गुप्ता , महेश और पीजी ऑपरेटर सुधांशु समेत कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

दुर्घटनास्थल पर चला बुलडोजर

हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के तहत, दुर्घटना वाली जगह के ठीक पास बनी एक और खतरनाक और जर्जर इमारत को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम ने बुधवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई कर असुरक्षित ढांचे को गिराने का काम शुरू कर दिया, ताकि भविष्य में किसी अन्य हादसे की गुंजाइश न रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY