शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
AIMPLB Protest: प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर ओबैदुल्लाह आजमी का बयान, बोले- आगे बिना परमिशन करेंगे मार्च​ | बेबी को नहलाते वक्त किन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, डॉक्टर से जानें​ | नोएल टाटा की जिद और एयर इंडिया का घाटा! क्या इन चुनौतियों से निपट पाएंगे चंद्रशेखरन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बेबी फूड पर FSSAI का एक्शन​

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने नेस्ले इंडिया के तीन शिशु पोषण उत्पादों को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इनमें NAN Excella Pro Stage 1, Lactogen Pro 1 और एक Followup Formula शामिल हैं। FSSAI के अनुसार, NAN Excella Pro Stage 1 से जुड़े प्रचार में “5 HMOs” और व्हे प्रोटीन से […]

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने नेस्ले इंडिया के तीन शिशु पोषण उत्पादों को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इनमें NAN Excella Pro Stage 1, Lactogen Pro 1 और एक Followup Formula शामिल हैं।

FSSAI के अनुसार, NAN Excella Pro Stage 1 से जुड़े प्रचार में “5 HMOs” और व्हे प्रोटीन से संबंधित दावों पर सवाल उठाए गए। वहीं Lactogen Pro 1 में व्हे प्रोटीन को “आसानी से पचने वाला” बताए जाने वाले दावे की जांच की गई। नियामक ने इन दावों को शिशु पोषण संबंधी नियमों के अनुरूप नहीं पाया।

इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के एक Followup Formula के नमूने में प्रयोगशाला जांच के दौरान निर्धारित स्तर से कम बायोटिन पाया गया। दोबारा जांच में भी नमूना निर्धारित बायोटिन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद FSSAI ने तीन अलगअलग मामलों में कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY