Manoj Bajpayee Film Governor The Silent Saviour Poster: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी नई फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने एक दमदार कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के खास मौके पर इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए।

गवर्नर: द साइलेंट सेवियर के पहले पोस्टर में मनोज बाजपेयी का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि वह एक लंबे कॉरिडोर में सूटकेस लिए पीछे से नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर एक टैगलाइन लिखा गया है कि अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा फिल्म के गंभीर और जिम्मेदारी से भरे कथानक की ओर इशारा करती है।
दूसरी झलक में दिखी जिम्मेदारी की कुर्सी
दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिस पर लिखा है कि इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है और नीचे टैगलाइन है यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है। इन दोनों पोस्टर्स से यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म एक हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल और लीगल ड्रामा होने वाली है, जिसमें सत्ता, जिम्मेदारी और देश के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
फिल्म की कहानी और टीम
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अमित त्रिवेदी ने संभाली है और गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार की जा रही है। फिल्म में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
View this post on Instagram
रिलीज डेट और दर्शकों की उम्मीदें
ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहानी एक ऐसे अनसुने हीरो की है, जिसने देश के लिए एक अहम लड़ाई लड़ी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के पोस्टर्स ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश देने वाली कहानी भी पेश करेगी।





