भारतीय टीम (Team India) ने हाल ही के दिनों में SENA देशों में अपनी अलग छाप छोड़ी है. टीम इंडिया के सामने SENA देश पिछले कुछ समय में टिक नही सके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के सामने भारतीय टीम पार नही पा सकी है, अब टीम इंडिया, न्यूजीलैंड में भी अपनी धाक जमाना चाहती है, इसके लिए जल्द ही टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है.
8 शहरो में 26 मैच, भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम (Team India) 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. इस बड़े दौरे का शेड्यूल अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी कर दिया है. ये सीरीज टीम इंडिया (Team India) के लिए बहुत ही अहम होने वाली है.
न्यूजीलैंड ने किया अपनी लंबी सीरीज का ऐलान
भारतीय टीम (Team India) 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के सामने टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में खेलने वाली है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा होने वाला है. वहीं भारतीय टीम को इस दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज भी खेली जानी है, इस सीरीज में टीम इंडिया को 5 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी 2026-27 के लिए अपने शेड्यूल का ऐलान किया है, इस दौरान कीवी टीम को 26 मैच खेलने हैं, जिसमे से 12 मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होंगे. वहीं श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जायेंगे, जबकि 2 टेस्ट मैच होंगे. वहीं बांग्लादेश के सामने न्यूजीलैंड को 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं.