EntertainmentViral

62 साल बाद भी बरकरार है किशोर कुमार के इस गाने का जादू, इसके आगे रीमेक पड़े फीके

पुराने हिंदी गानों की बात हो और किशोर कुमार का जिक्र ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी आवाज में एक ऐसा जादू था, जो दशकों बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा है। किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे सदाबहार और जादुई गायकों में गिने जाते हैं। उनकी आवाज़ में रोमांस, दर्द और मस्ती का ऐसा अनोखा मेल था, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है।

62 साल बाद भी बरकरार है किशोर कुमार के इस गाने का जादू, इसके आगे रीमेक पड़े फीके
62 साल बाद भी बरकरार है किशोर कुमार के इस गाने का जादू, इसके आगे रीमेक पड़े फीके

‘मेरे सपनों की रानी’, ‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘ये शाम मस्तानी’, ‘ओ मेरे दिल के चैन’, ‘पल पल दिल के पास’ और ‘तेरे बिना जिंदगी से’ जैसे गाने आज भी सदाबहार माने जाते हैं। यही वजह है कि दशकों बाद भी किशोर कुमार के गीत हर पीढ़ी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं।

उनके मशहूर गानों में साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे’ का मशहूर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ भी शामिल है। आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना रिलीज के समय किया गया था।

62 साल बाद भी यह गाना प्रेम, दर्द और जुदाई का सबसे खूबसूरत एहसास बनकर लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। इस गाने की खासियत सिर्फ इसकी धुन नहीं, बल्कि इसके दिल छू लेने वाले इमोशनल बोल भी हैं। ‘मेरे महबूब कयामत होगी…’ की पहली लाइन सुनते ही लोग आज भी उस दौर की यादों में खो जाते हैं।

की आवाज ने इस गाने को ऐसा इमोशन दिया, जिसे कॉपी करना आसान नहीं है। गाने में दर्द है, शिकायत है, लेकिन साथ ही एक गहरी मोहब्बत भी महसूस होती है। यही वजह है कि हर पीढ़ी इस गीत से खुद को जोड़ लेती है।

गीतकार आनंद बक्शी के लिखे बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत ने इस गाने को कालजयी बना दिया। उस दौर में बिना भारी म्यूजिक और तकनीक के सिर्फ आवाज और शब्दों के दम पर गाने सुपरहिट हुआ करते थे, और ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

समय के साथ इस गाने के कई रीमेक और रीक्रिएटेड वर्जन सामने आए। नए अंदाज, नए म्यूजिक और मॉडर्न बीट्स के साथ इसे दोबारा पेश करने की कोशिश हुई, लेकिन कोई भी वर्जन ओरिजिनल गाने जैसा असर नहीं छोड़ पाया। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर आज भी लोग सबसे ज्यादा किशोर कुमार वाला ओरिजिनल वर्जन ही सुनना पसंद करते हैं।

Khabar Monkey

साल 2024 में सनम बैंड ने इस गाने का रीमेक बनाया था। बैंड ने इस गाने को सबसे पहले 2015 में रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में इसका रिवाइज्ड वर्जन 15 जनवरी 2024 को यूट्यूब पर जारी किया गया। हालांकि रीमेक, ओरिजिनल सॉन्ग का जादू नहीं कम कर पाया।

इसके अलावा, 2024 में Itz Boy Ak ने भी इस गाने का एक रीमेक सिंगल रिलीज़ किया, जिसे सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Leave a Reply