बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
काम कराकर वकीलों को पैसा नहीं दे रही यूपी सरकार, कितने रुपए बकाया हैं?​ | घर जमाई प्रथा के नाम पर रोका बेटी का हक, क्या है संथाल समुदाय की यह परंपरा? हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला​ | ट्रेड वॉर की नई आहट? अमेरिका ने दिया भारत समेत 7 देशों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

5000 का एक इंजेक्शन… और वजन हो जाएगा कम? कानपुर के सप्लायर पर केस​

Telangana News: हैदराबाद में अवैध और खतरनाक वजन घटाने वाले इंजेक्शनों की बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. तेलंगाना राज्य नारकोटिक्स विरोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो व्हाट्सएप और विशेष वेबसाइटों के जरिए उन इंजेक्शनों को भारत में बेच रहा था, जो अभी अमेरिका में […]

Telangana News: हैदराबाद में अवैध और खतरनाक वजन घटाने वाले इंजेक्शनों की बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. तेलंगाना राज्य नारकोटिक्स विरोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो व्हाट्सएप और विशेष वेबसाइटों के जरिए उन इंजेक्शनों को भारत में बेच रहा था, जो अभी अमेरिका में क्लिनिकल ट्रायल के चरण में हैं. इस मामले में हैदराबाद सेंट्रल क्राइम स्टेशन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

TG SAFE की जांच में सामने आया कि यह अवैध रैकेट व्हाट्सएप और खास वेबसाइटों के माध्यम से संचालित हो रहा था. ऑनलाइन प्रत्येक इंजेक्शन करीब 5,000 रुपये में बेचा जा रहा था और इसके साथ 12 पन्नों की विस्तृत जानकारी भी भेजी जाती थी.

आम लोगों को बेचे जा रहे थे ट्रायल इंजेक्शन

अधिकारियों के मुताबिक, इन इंजेक्शन की शीशियों पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि ये केवल अनुसंधान उद्देश्यों के लिए हैं और इन्हें ‘रिसर्च पेप्टाइड’ के नाम पर बेचा जा रहा था, लेकिन आरोपी इन्हें सीधे आम ग्राहकों को बेच रहे थे.

कानपुर के मुरलीधाम से हो रही थी सप्लाई, खरीदारों पर भी पुलिस की नजर

जांच के दौरान अधिकारियों ने सबूत जुटाए हैं कि इन इंजेक्शनों की आपूर्ति उत्तर प्रदेश में कानपुर के मुरलीधाम इलाके से की जा रही थी. रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपियों ने संतोष रेड्डी नामक एक व्यक्ति को 6,000 रुपये और एक अन्य ग्राहक को 23,000 रुपये के इंजेक्शन पहुंचाए थे. पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के साथसाथ इंजेक्शन खरीदने वालों पर भी कड़ी निगरानी रख रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्लिनिकल ट्रायल के चरण में मौजूद ये इंजेक्शन बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं और डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा या इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY