नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में बीते सप्ताह भी सेंसेक्स-निफ्टी पर गिरावट हावी रही. सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्यू में तेज गिरावट देखने को मिली और सबसे ज्यादा घाटा देश की सबसे बड़ी कंपनी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance) के निवेशकों को उठाना पड़ा. सिर्फ पांच दिन में ही इसके शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशकों के 40,000 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए, जबकि टाटा ग्रुप की TCS ने भी निवेशकों का बड़ा नुकसान करा दिया.

7 कंपनियों के 1.25 लाख करोड़ डूबे
बीते हफ्ते शेयर बाजार में सुस्ती के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 532 अंक की गिरावट में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 181 अंक की गिरावट में रहा. इस बीच Sensex Top-10 Firms में से सात का मार्केट कैपिटलाइजेशन कंबाइंड रूप से 1.25 लाख करोड़ रुपये कम हो गया. जहां रिलायंस, टीसीएस समेत सात कंपनियां घाटे में रहीं, तो वहीं तीन कंपनियों ने गिरते बाजार में भी निवेशकों की मौज कराई.
रिलायंस-TCS को इतना घाटा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें, तो इसकी मार्केट वैल्यू बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरकर 17.47 लाख करोड़ रुपये रह गई और महज पांच दिन में निवेशकों ने 39,718 करोड़ रुपये गवां दिए. नुकसान कराने के मामले में दूसरे नंबर पर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा ग्रुप की TCS रही, जिसकी मार्केट वैल्यू नें 20,135 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये गिरकर 7.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गई. सिर्फ इन दो कंपनियों को पांच दिन में करीब 60000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.
इन कंपनियों को भी तगड़ा नुकसान
रिलायंस और टीसीएस ही नहीं, बल्कि सेंसेक्स की अन्य दिग्गज कंपनियां भी बीते हफ्ते नुकसान में रहीं. इनकी लिस्ट पर नजर डालें, तो…
| कंपनी | नुकसान | मार्केट कैप |
| Bharti Airtel | ₹18,736Cr | 10.96 लाख करोड़ रुपये |
| L&T | ₹16,880Cr | 5,44 लाख करोड़ रुपये |
| LIC | ₹14,611Cr | 5.06 लाख करोड़ रुपये |
| Bajaj Finance | ₹9,681Cr | 5.54 लाख करोड़ रुपये |
| HUL | ₹5,909Cr | 4.98 लाख करोड़ रुपये |
SBI समेत इन कंपनियों ने कराई मौज
अपने निवेशकों को फायदा कराने वाली सेंसेक्स की तीन कंपनियों के बारे में बात करें, तो इस मामले में पहले पायदान पर देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI रहा. इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,692 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ उछलकर 9.02 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके अलावा ICICI Bank MCap 4,485 करोड़ रुपये बढ़कर 9.05 लाख करोड़ रुपये, जबकि HDFC Bank Market Cap 4,101 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 11.51 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
Khabar Monkey
मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनियों की रैंकिंग को देखें, तो इस लिस्ट में Mukesh Ambani की रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा गिरावट के बाद भी कायम है और ये पहले पायदान पर काबिज है. इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, TCS, Bajaj Finance, LT, LIC और HUL का स्थान रहा.











