Viral

5 टावर, 1392 फ्लैट्स और मॉडर्न सुविधाएं… लखनऊ में LDA लेकर आया नया हाउसिंग प्रोजेक्ट

5 टावर, 1392 फ्लैट्स और मॉडर्न सुविधाएं… लखनऊ में LDA लेकर आया नया हाउसिंग प्रोजेक्ट

Lucknow Development Authority: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) शहरवासियों के लिए एक नई और किफायती आवासीय योजना लेकर आया है. एलडीए अपनी अनंत नगर योजना में ‘अदिति अपार्टमेंट’ का निर्माण करने जा रहा है. इस परियोजना के तहत कुल 1392 फ्लैट बनाए जाएंगे. खास बात यह है कि यह अनंत नगर योजना की पहली बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी होगी. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

5 टावर, 1392 फ्लैट्स और मॉडर्न सुविधाएं… लखनऊ में LDA लेकर आया नया हाउसिंग प्रोजेक्ट
5 टावर, 1392 फ्लैट्स और मॉडर्न सुविधाएं… लखनऊ में LDA लेकर आया नया हाउसिंग प्रोजेक्ट

1 BHK और 2 BHK फ्लैट्स की होगी सुविधा

एलडीए के अनुसार, ‘अदिति अपार्टमेंट’ आदर्श खंड में करीब 18,411 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. इस परियोजना में कुल 412 फ्लैट 1 बीएचके श्रेणी के होंगे, जिनका क्षेत्रफल 38.25 वर्गमीटर होगा. इसके अलावा 980 फ्लैट 2 बीएचके श्रेणी के बनाए जाएंगे, जिनका क्षेत्रफल 50.10 वर्गमीटर होगा. यह परियोजना अलग-अलग आय वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.

हरियाली के बीच बनेंगे आधुनिक टावर

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अदिति अपार्टमेंट में कुल पांच आवासीय टावर बनाए जाएंगे. परियोजना के तहत लगभग 7,555 वर्गमीटर क्षेत्र में पार्क और ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी. डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि अधिकतर फ्लैट्स से लोगों को हरियाली का सुंदर दृश्य दिखाई देगा. इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है.

Khabar Monkey

पार्किंग की भी होगी बेहतर व्यवस्था

अपार्टमेंट में बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग की सुविधा दी जाएगी. यहां लगभग 545 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी, जिससे निवासियों को वाहन खड़े करने में परेशानी नहीं होगी.

फ्लैट्स में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि 1 बीएचके फ्लैट में दो बालकनी और 2 बीएचके फ्लैट में तीन बालकनी दी जाएंगी. इसके अलावा परियोजना में हाई-स्पीड लिफ्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पावर बैकअप, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, कम्युनिटी स्पेस और पैदल चलने के लिए विशेष पाथ-वे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि परियोजना के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply