शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, बदल सकते हैं कई बड़े बैंक के CEO​ | आखिर कब होती है मानसून की विदाई? 12 सितम्बर से कई राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट​ | आकाश विदा, मायावती खफा… बसपा के अंदर चल रहे ‘पावर गेम’ की पूरी कहानी!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

4 हत्याओं से दहला जयपुर… पत्नी और तीन बेटियों को पत्थर से कूचकर मार डाला, फिर पिता को चाय पिलाकर भाग गया पति​

Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके से एक ऐसी दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. गोविंद वाटिका में रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कलह या अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की पत्थर […]

Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके से एक ऐसी दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. गोविंद वाटिका में रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कलह या अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर डाली. हैरान कर देने वाली बात यह है कि चारों हत्याएं करने के बाद आरोपी रात भर अपनों की लाशों के बीच ही रहा, सुबह उठकर दूध लिया, अपने बुजुर्ग पिता को चाय बनाकर पिलाई और फिर चुपचाप घर से फरार हो गया.

DCP प्रशांत किरण के अनुसार, घटना करधनी इलाके के गोविंद वाटिका की है. आरोपी राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा , बड़ी बेटी नंदनी , दूसरी बेटी राधिका और सबसे छोटी बेटी गिरीश उर्फ गौरी की सिर पर भारी पत्थर पटककर और मुंह पर वार कर हत्या कर दी.

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गीता का शव पहली मंजिल पर बने कमरे में पड़ा था, जबकि तीनों बेटियों की लाशें ग्राउंड फ्लोर के दो अलगअलग कमरों में बिखरी पड़ी थीं. आशंका जताई जा रही है कि राहुल ने देर रात सोते समय एकएक करके चारों पर हमला किया ताकि कोई चीख न सके. पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना भारी पत्थर भी बरामद हो गया है.

बुजुर्ग पिता को पिलाई चाय और हो गया रफूचक्कर

वारदात के बाद आरोपी के सिर पर जरा भी शिकन नहीं थी. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसने रोज की तरह दूध वाले से दूध लिया. इसके बाद उसने घर में मौजूद अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा के लिए चाय बनाई और उन्हें पिलाई. पिता को जरा भी शक नहीं हुआ कि उनके ही घर के कमरों में उनकी बहू और पोतियों की लाशें पड़ी हैं. चाय पीने के बाद आरोपी राहुल तैयार हुआ और घर से निकल गया. जब पिता टॉयलेट से बाहर निकले और नीचे कमरों के पास खून बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए. वे चीखतेचिल्लाते हुए बाहर भागे और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई.

ब्यूटी पार्लर चलाती थी पत्नी, शेयर ट्रेडिंग करता था आरोपी

मृतका गीता घर की पहली मंजिल पर ही ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार की मदद करती थी. वहीं तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं. बड़ी बेटी नंदनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब भी करती थी, राधिका 12वीं की छात्रा थी और सबसे छोटी गौरी 8वीं में पढ़ती थी.

पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता है और तीन दिन पहले ही गुजरात से लौटा था. पड़ोसी महिला के मुताबिक, राहुल ने तीन दिन पहले उससे 50 हजार रुपये उधार मांगे थे, जिसमें से महिला ने उसे 25 हजार रुपये दिए थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि आर्थिक तंगी या शेयर बाजार में हुए घाटे के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा.

जयपुर पुलिस कमिश्नर पहुंचे मौके पर, आरोपी की तलाश तेज

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता भारी पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी राहुल झा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY