Viral

3 भाईयों के झगड़े की भेंट चढ़ी इकलौती बहन, बीच बचाव में हुई मौत

अलीगढ़: दादों थाना क्षेत्र के समेना गांव में तीन भाइयों के बीच हुई मारपीट के दौरान उनकी बहन पूनम की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भाइयों के झगड़े को रोकने के लिए बीच बचाव में आई पूनम पर डंडा लग गया, जिससे वह मौके पर ही दम तोड़ बैठीं।

Khabar Monkey

3 भाईयों के झगड़े की भेंट चढ़ी इकलौती बहन, बीच बचाव में हुई मौत
3 भाईयों के झगड़े की भेंट चढ़ी इकलौती बहन, बीच बचाव में हुई मौत

पूरे परिवार में इकलौती बहन की मौत से कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना अलीगढ़ के समेना गांव में हुई और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply