EntertainmentViral

2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा काम, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं: जुनैद खान ने नेपोटिज्म पर कही बड़ी बात

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस लंबे समय से जारी है। अब जुनैद खान ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। हाल ही में जुनैद अपने पिता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘एक दिन’ में नजर आए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा काम, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं: जुनैद खान ने नेपोटिज्म पर कही बड़ी बात
2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा काम, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं: जुनैद खान ने नेपोटिज्म पर कही बड़ी बात

इससे पहले उनकी फिल्म ‘लवयापा’ भी फ्लॉप रही थी, जबकि उनका डेब्यू प्रोजेक्ट ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। अब विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में जुनैद खान ने कहा कि फिल्म निर्माता अक्सर उन्हीं चेहरों को कास्ट करते हैं जिन्हें आसानी से बेचा जा सके।

उनके मुताबिक स्टार किड्स पहले से पहचाने जाते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा मौके मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फिल्म के किरदार के हिसाब से सही कलाकार चुनने के बजाय ऐसे कलाकार को लिया जाता है जिसकी मार्केटिंग आसान हो।

जुनैद ने साफ कहा कि यह सिर्फ इनसाइडर और आउटसाइडर की बहस नहीं है, बल्कि सही कलाकार को सही भूमिका देने की बात है। उन्होंने कहा, “सिर्फ इसलिए किसी को कास्ट मत कीजिए क्योंकि उसे बेचना आसान है। उस कलाकार को चुनिए जो फिल्म के लिए सही हो।”

Khabar Monkey

नेपोटिज्म पर बात करते हुए जुनैद ने माना कि उन्हें इंडस्ट्री में मौके अपने पिता की वजह से मिलते हैं। उन्होंने कहा, “नेपोटिज्म शब्द मुझे परेशान नहीं करता क्योंकि यह सच है। मुझे बहुत काम इसलिए मिलता है क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा, “सर, अभी 2 फ्लॉप के बाद भी काम मिल रहा है, काम करने दीजिए।” अपनी हालिया फिल्म ‘एक दिन’ के फ्लॉप होने पर जुनैद ने कहा कि पूरी टीम को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि टीम को फिल्म बहुत पसंद आती है, लेकिन ज्यादातर दर्शकों को वह पसंद नहीं आती।

वहीं, फिल्म के प्रदर्शन को लेकर आमिर खान के रिएक्शन पर ने बताया कि आमिर खान अपनी फिल्मों से भावनात्मक रूप से काफी जुड़ जाते हैं। फिल्म के खराब प्रदर्शन से उन्हें दुख जरूर होता है, लेकिन वह फिर खुद को काम में व्यस्त कर लेते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जुनैद खान जल्द ही ‘रागिनी 3’में नजर आ सकते हैं, जिसमें तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में होंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म में आयुष शर्मा भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply