EntertainmentViral

‘2 फिल्म करके खुद को सुपरस्टार मत समझो’, अमीषा पटेल का यंग एक्ट्रेसेस पर तंज, खोली PR गेम की पोल, गिनाई अपनी खूबी

‘गदर गर्ल’ अमीषा पटेल एक बार फिर चर्चा में हैं और वो भी किसी नई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने बयान को लेकर। हाल ही में अमीषा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने नई अभिनेत्रियों और बॉलीवुड के ‘फेक पीआर गेम’ पर निशाना साधा है। शनिवार तड़के अमीषा पटेल ने ये पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन नई अभिनेत्रियों को निशाने पर लिया जो खुद को ‘सुपरस्टार’ और ‘नंबर 1’ कहलाना पसंद करती हैं, जबकि इन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा मसय नहीं हुआ है। अमीषा ने अपने पोस्ट में साफतौर पर कहा कि ज्यादातर अभिनेत्रियों ने फेक पीआर के जरिए ये टैग हासिल किया है, जबकि उनके नाम पर कोई बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं है।

'2 फिल्म करके खुद को सुपरस्टार मत समझो', अमीषा पटेल का यंग एक्ट्रेसेस पर तंज, खोली PR गेम की पोल, गिनाई अपनी खूबी
'2 फिल्म करके खुद को सुपरस्टार मत समझो', अमीषा पटेल का यंग एक्ट्रेसेस पर तंज, खोली PR गेम की पोल, गिनाई अपनी खूबी

फेक पीआर पर अमीषा का तंज

‘कहो ना प्यार है’ और ‘गदर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं अमीषा पटेल ने एक्स पर बॉलीवुड की सच्चाई से पर्दा उठाया है और बताया है कि कैसे पीआर के जरिए कलाकार नंबर 1 का टैग हासिल कर रहे हैं। अपने पोस्ट में अमीषा ने लिखा- ‘अपने आप को सुपरस्टार तभी कहो, जब आपने कोई ऐसा काम किया हो जिसने इतिहास रच दिया हो और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी हो। तब तक खुद को सुपरस्टार साबित करने के लिए पीआर गेम्स खेलना बंद करो। माफ करना, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।’ 

Khabar Monkey

नई एक्ट्रेसेस पर साधा निशाना, गिनाई अपनी खूबियां

अपने एक अन्य पोस्ट में अमीषा ने लिखा, ‘ये 2026 है, 2000 नहीं। आज के समय में किसी फिल्म का 100 करोड़ रुपये कमा लेना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। अब इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी एक भी फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है और फिर भी वे अपनी पीआर टीमों को पैसे देकर खुद को नंबर 1 या नंबर 2 का टैग दिलवा रही हैं। कहो ना प्यार है, गदर और गदर 2… एक नहीं बल्कि मैं तीन सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर्स लेकर आई हूं, जिनमें सबसे ज्यादा फुटफॉल्स रहे हैं। यही नहीं, मेरे को-स्टार्स के लिए भी ये सबसे बड़ी हिट रही हैं। मगर मेरी पीआर मशीनरी इन सबके मुकाबले काफी कमजोर है।’

गदर 3 की ओर किया इशारा

इसी के साथ अमीषा ने गदर 3 की ओर भी इशारा किया। उन्होंने आगे लिखा- ‘जब गदर 3 सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो हंगामा मच जाएगा। भगवान की कृपा से 500 करोड़ तो इस फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम है। इस बार स्केल और स्क्रिप्ट और भी धमाकेदार होने वाला है।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई गदर 2 में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।

ब्लॉकबस्टर थी गदर 2 और गदर

बता दें, 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी, जिसमें अमीषा पटेल के साथ सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं 2001 में आई ‘गदरः एक प्रेम कथा’ की सीक्वल ने उन दिनों 76 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया था।

ः 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply