मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
50 साल पुराना गंगापुल जर्जर, 90 दिन बंद रहेगा कानपुर-उन्नाव का अहम रास्ता; बदलेगा ट्रैफिक रूट​ | David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना​ | सट्टेबाजी के नए तरीके पर कसा शिकंजा… क्या है मेंशन मार्केट, कैसे लगता है करोड़ों का दांव? अमेरिका में रडार पर पूरा सिस्टम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

15 August 2026 Wishes: दिल दिया है जां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए….अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शायरी और कोट्स वाले मैसेज​

15 अगस्त यानी आजादी का दिन जो सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में जिंदगी जी रहे हैं. इस खास मौके पर देशभक्ति का जज्बा हर दिल में महसूस होता है. लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को आजादी की […]

15 अगस्त यानी आजादी का दिन जो सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में जिंदगी जी रहे हैं. इस खास मौके पर देशभक्ति का जज्बा हर दिल में महसूस होता है. लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को आजादी की शुभकामनाएं, संदेश और भावुक शायरी भेजकर इस खास मौके की खुशियां बांटते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर भेजा गया एक देशभक्ति वाला मैसेज या दिल को छू लेने वाली शायरी रिश्तों में देशप्रेम की एक नई भावना जोड़ देती है.

भारत के तिरंगे की शान, शहीदों की कुर्बानी और हमारी एकता को शब्दों में पिरोए गए मैसेज सोशल मीडिया पर भी शेयर किए जाते हैं. क्या आप भी अपनों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं भेजना पसंद करते हैं, तो नीचे शेयर किए गए देशभक्ती वाले मैसेज, शायरी और कोट्स आपके जज्बात को खूबसूरती से बयां करने में मदद करेंगे.

अपनों को भेजें ये प्यार भरे देशभक्ति के विशेज….

आजादी के इस दिन पर अपने मैसेज या शुभकामना भरी लाइन्स से देश के प्रति सम्मान और प्यार को खास बनाइए. चाहे व्हाट्सऐप स्टेटस हो, फेसबुकइंस्टाग्राम पोस्ट हो ये विशेज हर किसी के चेहरे पर गर्व और मुस्कान दोनों ले आएंगी.

आओं हम सब मिलकर आजादी का जश्न मनाएं, पर साथ में देश को बेहतर बनाने का एक छोटा सा संकल्प भी जरूर उठाएं।। Happy Independence Day 2026!!

न कोई धर्म बड़ा, न कोई जाति बड़ी, सबसे ऊपर है भारत मां की धरती। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वीरों की शहादत को नमन, तिरंगे को सलाम और देश के हर नागरिक को स्वतंत्रता दिवस की दिल से शुभकामनाएं।

ऐ मेरे वतन के लोगों…लहू से लिखी गई है भारत की आजादी की कहानी, इसलिए तिरंगे की शान रखना हर हिंदुस्तानी की जिम्मेदारी है।। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2026!!

देश बदलने की शुरुआत दूसरों से नहीं, खुद से होती है। इस स्वतंत्रता दिवस अपने भारत के लिए एक अच्छा काम जरूर करें।।

देशभक्ति के गाने भी हमारे अंदर जोश भर देते हैं. दिल दिया हैं जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए… इस गाने पर आप रील या सैनिकों की तस्वीरों के साथ शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं. इसके अलावा और भी कई देशभक्ति वाले गाने हैं जो देश की शान को बेहतर अंदाज में पेश करते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY