इस मौसम में जमकर आम का अचार बनाया जाता है। लेकिन, आम का अचार लंबे समय तक तभी टिकता है, जब उसमें मसालों के साथ तेल की मात्रा भी सही मिलाई जाए। कई बार लोग कम या ज्यादा तेल डाल देते हैं, जिससे अचार जल्दी खराब होने लगता है या उसका स्वाद बिगड़ सकता है। ऐसे में अगर आप 1 किलो आम का अचार बना रहे हैं, तो उसमें सही मात्रा में तेल डालना बेहद जरूरी है। सही अनुपात में तेल न सिर्फ अचार को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने में भी मदद करता है। चलिए जानते हैं एक किलो अचार में कितना तेल डालें?
Khabar Monkey

मसालेदार तेल में डूबा हुआ अचार:
-
तेल की मात्रा: 400 से 500 मिलीलीटर (लगभग 2 बड़े कप)
-
कब डालें: अगर आप चाहते हैं कि आपका अचार सालों-साल चले और बिल्कुल खराब न हो, तो आम के टुकड़ों को जार में डालने के बाद ऊपर से इतना तेल भरें कि आम के टुकड़े पूरी तरह से तेल में डूबे रहें (कम से कम 2-3 इंच ऊपर तक तेल हो)
कम तेल वाला अचार:
-
तेल की मात्रा: 200 से 250 मिलीलीटर (लगभग 1 बड़ा कप)
-
कब डालें: कुछ लोग कम तेल वाला अचार पसंद करते हैं। इस मात्रा का उपयोग मसालों को आम पर कोट (लपेटने) के लिए किया जाता है। ऐसे अचार को नमी से बचाना होता है और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखना बेहतर होता है।
अचार में तेल डालने का सही तरीका
सबसे बेहतरीन स्वाद के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। तेल को कड़ाही में तब तक गर्म करें और फिर उसे पूरी तरह से ठंडा होने दें, तभी अचार में मिलाएं अचार को हमेशा साफ और पूरी तरह से सूखे कांच या चीनी मिट्टी के जार में ही रखें। अचार को डिब्बे में भरकर 3 से 5 दिनों तक कड़क धूप में रखें, इससे तेल ऊपर आ जाएगा और अचार जल्दी गलेगा। अचार निकालते समय हमेशा सूखी और साफ चम्मच का उपयोग करें।





