BusinessViral

₹29 महंगा हुआ 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

₹29 महंगा हुआ 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

LPG Price Hike: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। कंपनियों के इस फैसले से देश करोड़ों परिवार प्रभावित होंगे। ये पिछले तीन महीनों में दूसरी बढ़ोतरी है। नई कीमतें 7 जून से ही लागू हो गई हैं। इससे पहले, तेल कंपनियों ने 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी की थी।

₹29 महंगा हुआ 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
₹29 महंगा हुआ 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से बढ़ रही हैं कीमतें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को कई तरह की बाधाओं को सामना करना पड़ रहा है, जिससे फ्यूल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हुई बढ़ोतरी से कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस नुकसान को कम करने और इसका कुछ हिस्सा आम लोगों पर डालने के लिए कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। 

नुकसान की भरपाई के लिए जरूरी हो गई थी कीमतों में बढ़ोतरी

घरेलू LPG की बिक्री पर हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने के लिए ये बढ़ोतरी जरूरी थी। इस ताजा बढ़ोतरी के बावजूद, कंपनियां अभी भी इंटरनेशनल एनर्जी कीमतों का पूरा असर ग्राहकों पर नहीं डाल रही हैं। आज की इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देशभर के अलग-अलग शहरों में एलपीजी नए दाम भी सामने आ गए हैं।

Khabar Monkey

पटना में 1031.50 रुपये पर पहुंची घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। मुंबई में अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 941.50 रुपये, कोलकाता में 968.00 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये देने होंगे। बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा 1031.50 रुपये पर पहुंच गई है।

आपके शहर में कहां पहुंची 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

शहर कीमत
दिल्ली ₹942.00
मुंबई ₹941.50
कोलकाता ₹968.00
चेन्नई ₹957.50
हैदराबाद ₹994.00
बेंगलुरू ₹915.50
नोएडा ₹939.50
गुरुग्राम ₹950.50
चंडीगढ़ ₹951.50
जयपुर ₹945.50
लखनऊ ₹979.50
पटना ₹1,031.50
भुवनेश्वर ₹968.00
तिरुअनंतपुरम ₹951.00

बताते चलें कि स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन की अलग-अलग लागत की वजह से अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें ऊपर-नीचे हो जाती हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply