BusinessViral

₹20000 सस्ता हुआ सोना, फिर भी नहीं आ रहे खरीदार, डिमांड 70% घटी

₹20000 सस्ता हुआ सोना, फिर भी नहीं आ रहे खरीदार, डिमांड 70% घटी

Gold Demand: युद्ध संकट के बीच भारत में सोना खुद चर्चा में है. पहली चर्चा सोने की कीमत में बड़ी गिरावट की वजह से हो रही है. सोना इस साल 1.76 लाख रुपये से गिरकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है. दूसरी चर्चा तब शुरू हो गई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की. विदेशी मुद्रा भंडार पर लगातार बढ़ रहे बोझ की वजह से पीएम मोदी ने लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील की. पीएम की ये अपील काम कर गई या महंगाई की चोट ने लोगों की खरीदारी की क्षमता छीन ली, सोने की डिमांड में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है.

₹20000 सस्ता हुआ सोना, फिर भी नहीं आ रहे खरीदार, डिमांड 70% घटी
₹20000 सस्ता हुआ सोना, फिर भी नहीं आ रहे खरीदार, डिमांड 70% घटी

सोने की डिमांड में 70 फीसदी की गिरावट
सरकार ने सोने की मांग को कम करने के लिए इसके इंपोर्ट पर इंपोर्ट टैक्स को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. युद्ध संकट के बीच सोने पर टैक्स बढ़ने से मांग में भारी गिरावट आई है. ज्वैलरी सेक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. 27 मई को खत्म हुए हफ्ते में सोने की मांग घटकर 7.5 टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी समय में सोने की मांग करीब 25 टन थी.

Khabar Monkey

सोने की मांग में आई कमी के पीछे क्या है वजह ?
सोने की मांग में आई कमी के पीछे सबसे बड़ी वजह इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी है. सोने पर आयात शुल्क 15 फीसदी तक कर दिया गया. जीएसटी भी 9.18 फीसदी से बढ़कर 18.45 फीसदी पर पहुंच गया है.इसके अलावा देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. LPG सिलेंडर से लेकर CNG के दाम बढ़ाए गए हैं. तेल की बढ़ती कीमत और युद्ध संकट की वजह से देश में महंगाई का कांटा भागता जा रहा है. बढ़ती महंगाई ने लोगों की परचेजिंग पावर को कम कर दिया है. बढ़ती महंगाई की वजह से लोग सोने जैसी हाई वैल्यू चीजों से दूर हो रहे हैं.

खरीदने के बजाए सोना बेच रहे हैं लोग
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की मांग में तेज गिरावट आई है. IBJA के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता के मुताबिक लोग सोने से दूर हो रहे हैं और जरूरत पड़ने पर भी हल्के वजन और कम कैरेट वाली ज्वेलरी खरीद रहे हैं. दक्षिण भारत, जहां सोने की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं, वहां भी मांग में कमजोरी देखने को मिल रही है. लोग सोना खरीदने के बजाए बेच रहे हैं. जरूरत पड़ने पर पुरानी ज्वैलरी बेचकर लोग सोना खरीद रहे हैं.

Leave a Reply