मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए क्या होगा असर​ | मुंबई इवेंट में Baby Bump फ्लॉन्ट करती नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, पैपराजी को दिए पोज​ | Sri Lanka टेस्ट सीरीज के लिए Team India घोषित, Ravindra Jadeja और Saransh Jain को जगह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, क्या कम होंगे क्रूड ऑयल के दाम?​

ईरानअमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य हमलों पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है. लगातार 13 दिनों तक हर दिन हवाई हमले करने के बाद शुक्रवार को पहली बार ट्रंप ने अमेरिकी सेना को नए […]

ईरानअमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य हमलों पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है. लगातार 13 दिनों तक हर दिन हवाई हमले करने के बाद शुक्रवार को पहली बार ट्रंप ने अमेरिकी सेना को नए हमले नहीं करने का आदेश दिया. माना जा रहा है कि यह फैसला ईरान के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है. यह दावा अमेरिकी न्यूज चैनल Axios की एक रिपोर्ट में किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ओमान का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचा. इस दौरान दोनों देशों के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा पूरी तरह खोलने को लेकर बातचीत हुई. सूत्रों का कहना है कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है. ओमान और ईरान के बीच सप्ताहांत तक एक समझौता हो सकता है. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप तय करेंगे कि इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाए या नहीं. हालांकि अमेरिका ने फिलहाल नए हवाई हमले नहीं किए हैं, लेकिन उसकी सेना पूरी तरह तैयार है. अगर भविष्य में राष्ट्रपति ट्रंप आदेश देते हैं तो अमेरिकी सेना बहुत कम समय में दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकती है. यानी हमले केवल रोके गए हैं, पूरी तरह खत्म नहीं किए गए हैं.

तेल की कीमतों में मिलेगी राहत?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलता है तो कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है. भारत के लिहाज तेल की कीमतें इसलिए मायने रखती हैं क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी तेल विदेशों से आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में शांति की संभावना तेल कीमतों में गिरावट की वजह बन सकती है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में एक है, जहां से दुनियाभर का करीब 20 फीसदी तेल और एनर्जी की सप्लाई होती है. कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं. मई के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब तेल की कीमतें इस स्तर पर पहुंचा है. बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते कच्चा तेल 10 प्रतिशत महंगा हुआ है.

बातचीत और समझौते का रास्ता खुला

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो हफ्तों से हर दिन अमेरिकी सैन्य अधिकारी ट्रंप के सामने हमलों की योजना पेश कर रहे थे और कुछ ही घंटों में उन पर कार्रवाई हो जाती थी. लेकिन शुक्रवार को जब सेना ने नई कार्रवाई का प्रस्ताव रखा, तो ट्रंप ने उसे मंजूरी नहीं दी और हमले रोकने का निर्देश दिया. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास ईरान पर और भी बड़े हमले करने की पूरी क्षमता है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह खत्म कर सकता है. हालांकि उनका मानना है कि युद्ध से बेहतर रास्ता बातचीत और समझौता है.

क्या है होर्मुज के हालात

ट्रंप ने कहा, “हम इस समय ईरान से बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वे पहले से ज्यादा गंभीर हो रहे हैं. हमारी सेना पूरी तरह तैयार है, लेकिन फिलहाल बातचीत जारी है.” इस बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमनपुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “ईरान में रात शांतिपूर्ण रही.” वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी पिछले 13 दिनों की तरह किसी नई सैन्य कार्रवाई की घोषणा नहीं की. हालांकि होर्मुज को लेकर क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है और हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY