आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में 9वें स्थान पर रही थी. मुंबई इंडियंस के पिछले 3 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी से छुट्टी हो सकती है.

अब ऐसे में सवाल ये है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के कप्तानी से हटने के बाद कौन सा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की कप्तानी आईपीएल 2027 में करते हुए नजर आने वाला है.
Khabar Monkey
Hardik Pandya की जगह रोहित शर्मा हो सकते हैं कप्तान
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह ही मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था और अब ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीताने वाले रोहित शर्मा को एक बार फिर कप्तान बनाया जा सकता है, इसके साथ ही बतौर उपकप्तान तिलक वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
तिलक वर्मा (Tilak Varma) को मुंबई इंडियंस की टीम अगले कप्तान के रूप में देख रही है, ऐसे में रोहित शर्मा के साथ रहते हुए तिलक वर्मा कप्तानी के गुर सीख सकते हैं और उसके बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी हैं रेस में शामिल
मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम का उपकप्तान बनाया था और वो हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी करते नजर आ रहे थे. वहीं सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीता था. हालांकि मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने की राह में उनकी उम्र रोड़ा बन रही है.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने कप्तानी की भी है. लेकिन अभी तक मुंबई की तरफ से ऐसे संकेत नहीं दिए गए हैं कि वह इस तेज गेंदबाज को कप्तान के तौर पर देखती है. बुमराह की फिटनेस भी उनके लिए मुश्किल बन सकती है. इस लिहाज से तिलक सबसे बड़े दावेदार हैं. वे आईपीएल में शुरू से ही मुंबई के साथ हैं. वहीं पर खेलते हुए भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं.





