शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
भारी बारिश से देश के कई राज्यों में तबाहीः बाढ़ से 24 घंटे में 19 मौतें, हजारों को किया रेश्क्यू​ | फतेहपुर में ट्रक से टकराई बाइक… हेड कांस्टेबल की मौत, CM की VIP ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा​ | 6 6 6 4 4 4 4..ईशान किशन का तूफ़ान और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी में उड़ी जिम्बाब्वे, भारत ने बनाए 219 रन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हाथरस में ₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा… ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह​

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एसओजी और सिकन्द्राराऊ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर की चोरी और गबन करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹52 लाख कीमत की 26 कॉपर […]

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एसओजी और सिकन्द्राराऊ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर की चोरी और गबन करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹52 लाख कीमत की 26 कॉपर सिल्लियां, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जांच में सामने आया कि पूरी वारदात ट्रक चालक की मिलीभगत से अंजाम दी गई थी.

पुलिस के अनुसार, कॉपर से लदा ट्रक अपने स्थान तक नहीं पहुंचा था. इसके बाद आरोपियों ने ट्रक को सुनसान स्थान पर लावारिस छोड़ दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी. शुरुआती तौर पर मामला लूट का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने जब गहन जांच शुरू की तो कई अहम सुराग सामने आए.

सीसीटीवी से खुली पोल

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ ट्रक की गतिविधियों का विश्लेषण किया. इसके बाद ट्रक चालक की भूमिका संदिग्ध पाई गई. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा हो गया.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से चोरी की गई 26 कॉपर सिल्लियां, जिनकी कीमत करीब ₹52 लाख बताई जा रही है, बरामद कर ली गईं. इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं.

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से भी विभिन्न जिलों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. गिरोह ट्रांसपोर्ट के दौरान कीमती माल पर नजर रखता था और प्लान बनाकर चालक की मिलीभगत से माल गायब कर लूट की झूठी कहानी गढ़ देता था.

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले भी ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY