Wednesday, April 22, 2026
Health

हल्दी में मिलावट की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से घर पर मिनटों में लगा सकेंगे पता

भारतीय रसोई में मसालों की एक खास जगह है। इनका इस्तेमाल किसी भी खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। हल्दी भी एक ऐसा ही मसाला है, जो खाने में रंग लाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो शरीर में सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन इन दिनों बाजार में मिलावटी हल्दी खूब बिक रही है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हल्दी में मिलावट की पहचान आसानी से कर सकते हैं।

हल्दी में मिलावट की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से घर पर मिनटों में लगा सकेंगे पता
हल्दी में मिलावट की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से घर पर मिनटों में लगा सकेंगे पता

1. वॉटर टेस्ट

यह सबसे सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी डालें। अगर हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठ जाती है और पानी का रंग हल्का पीला रहता है, तो हल्दी शुद्ध है। अगर पानी का रंग गहरा पीला या गाढ़ा हो जाए और हल्दी जल्दी नीचे न बैठे, तो इसमें मिलावट है।

2. एसिड टेस्ट
मेटानिल येलो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसका इस्तेमाल हल्दी को चमकीला बनाने के लिए किया जाता है। इसके लिए एक टेस्ट ट्यूब या कांच के बर्तन में थोड़ी हल्दी लें और उसमें कुछ बूंदें हाइड्रोक्लोरिक एसिड या घर में उपलब्ध सिरका डालें। अगर मिश्रण तुरंत बैंगनी हो जाए और पानी डालने पर भी बैंगनी ही रहे, तो इसमें मेटानिल येलो का इस्तेमाल किया गया है। वहीं शुद्ध हल्दी का रंग एसिड डालने पर हल्का बदल सकता है, लेकिन वह तुरंत वापस पीला हो जाता है।

3. नींबू से करें टेस्ट
इसके लिए एक कांच के बर्तन में थोड़ी हल्दी और पानी मिलाएं। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। अगर मिश्रण में बुलबुले उठने लगें, तो समझ लें कि इसमें चाक पाउडर या स्टोन पाउडर मिलाया गया है।

4. हथेली पर रगड़कर देखें
थोड़ी सी हल्दी अपनी हथेली पर रखें और अंगूठे से लगभग 20-30 सेकंड तक रगड़ें। शुद्ध हल्दी आपकी त्वचा पर पीला दाग छोड़ देगी और रगड़ने पर हथेली में जलन महसूस नहीं होगी। जबकि मिलावटी हल्दी रगड़ने पर कोई गहरा दाग नहीं छोड़ेगी या उसका रंग बहुत आर्टिफिशियल लगेगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply