Viral

हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है.

हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत
हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

कुरारा थाना क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक बेतवा नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया. तेज आंधी और बारिश के बीच पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी ढह गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई मजदूर पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला.

Khabar Monkey

पुल का एक हिस्सा गिर गया

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज हवाओं के साथ जोरदार आवाज आई, जिसके बाद पुल का हिस्सा गिर गया. घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं.

रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने में जुटी रही. मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान लगातार जारी है. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

हादसे में जान गंवाने वाले कौन?

हादसे में जान गंवाने वालों में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव, सभाजीत, हमीरपुर के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और अचपुरा निवासी 42 वर्षीय राजेश पाल शामिल हैं.

पुल का निर्माण उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास कराया जा रहा था. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply