Steel Ka Nal Kaise Saaf Karen: घर पर आजकल ज्यादातर लोग स्टेनलेस स्टील के नल लगाना पसंद करते हैं। जब इन नलों को लगाया जाता है तो इनकी चमक बहुत ही शानदार होती है। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे इनपर पानी के जिद्दी दाग जम जाते हैं जो साफ करने के बाद दोबारा दिखने लगते हैं। पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स स्टील के नल को गंदा कर देते हैं जिन्हें हार्ड वॉटर स्टेन्स कहा जाता है।

अगर आपके घर के नलों पर पानी के दाग जम गए हैं तो इन्हें साफ करने के लिए कुछ घरेलू तरीकों की मदद ली जा सकती है। जिनकी मदद से नलों की चमक को वापस लाई जा सकती है। इसके लिए आप घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नल साफ करने का घरेलू तरीका
एक बाउल में एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, एक चम्मच नमक, दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच पानी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब नल पर लगे दाग को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें और ब्रश की मदद से रगड़ें। इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे स्टील के नलों पर लगे पानी के दाग आसानी से निकल जाएंगे।
नींबू और नमक का इस्तेमाल
खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला नींबू साफ-सफाई में भी मदद करता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड दागों को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक नींबू को काटकर उसके आधे हिस्से पर नमक लगा लें। अब इसे नल के दाग वाले हिस्से पर रगड़ें। कुछ मिनट तक रगड़ने के बाद नल को पानी से साफ करें।
डिशवॉश और गर्म पानी
अगर नल से पानी के दाग साफ नहीं हो रहे हैं तो एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें लिक्विड डिशवॉश मिलाएं। अब ब्रश की मदद से इस घोल को नल पर लगाएं और साफ करें। कुछ मिनट बाद कपड़े से रगड़कर नल साफ करें। गर्म पानी और डिशवॉश दागों को आसानी से हटाने में मदद करेंगे।
Khabar Monkey
चमक बनाए रखने के टिप्स
अगर आप नल की चमक को बरकरार रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से नल की सफाई करें जिससे पानी के दाग उसपर जम न हों। अगर नलों को इस्तेमाल करने के बाद सूखा रखा जाए तो उनपर पानी के दाग कम जमते हैं। अगर आप दाग को साफ करने के लिए उसे खरोंचते हैं तो इससे नल पर निशान पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें और क्लीनर का इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।





