Child Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक बच्चा खाट पर आराम से सोता हुआ नजर आता है।

दावा किया जा रहा है कि वह स्कूल जाने से बचने के लिए उठने का नाम नहीं ले रहा था। परिवार वालों ने उसे जगाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन जब कोई तरीका काम नहीं आया तो उन्होंने एक अनोखा उपाय निकाला और बैंड वालों को बुला लिया।
Family tries everything, even band players but boy refuses to wake for School pic.twitter.com/lwpnB4i44n
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 1, 2026
बच्चे को नींद से जगाने के लिए आए बैंड वाले
वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंड वाले बच्चे के पास खड़े होकर तेज आवाज में वाद्य यंत्र बजा रहे हैं। इतनी आवाज सुनकर आम इंसान तो क्या, गहरी नींद में सोया कोई भी व्यक्ति उठ जाए, लेकिन बच्चा आराम से वैसे ही लेटा रहता है।
उसका अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसे ‘कलयुग का कुंभकरण’ बता रहे हैं। वीडियो के कैप्शन के अनुसार बच्चा स्कूल जाने से बचने के लिए ऐसा कर रहा था। हालांकि यह वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया लगता है, लेकिन लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट पर हजारों लोग इसे देख चुके हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर मैं होता तो अब तक लात पड़ चुकी होती।”
दूसरे ने लिखा, “कुंभकरण लौट आया है।” वहीं तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, “कुछ भी कर लो, स्कूल नहीं जाऊंगा।” यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि बच्चों और स्कूल का रिश्ता हमेशा से दिलचस्प रहा है, और पर ऐसे हल्के-फुल्के कंटेंट लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं।





