DharamViral

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Somwar Vrat 2026 Vidhi, Niyam: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और व्रत से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। शिव पुराण के अनुसार, सोमवार की पूजा के कुछ कड़े नियम होते हैं। यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए तो महादेव रुष्ट हो सकते हैं और पूजा का फल नहीं मिलता। तो आइए जानते हैं सोमवार की पूजा में कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए और पूजा की सही विधि क्या है।

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

सोमवार की पूजा की सही विधि

  1. जलाभिषेक: सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सफेद, हरा या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में या पास के शिव मंदिर जाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर शुद्ध जल या गंगाजल चढ़ाएं।

  2. पंचामृत: जल के बाद कच्चे दूध, दही, शहद और घी से बने पंचामृत से अभिषेक करें और फिर दोबारा साफ जल अर्पित करें।

  3. ये चीजें अर्पित करें: शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद महादेव की सबसे प्रिय चीजें,  बेलपत्र (बिना कटा-फटा), धतूरा, भांग, शमी के पत्ते और सफेद फूल अर्पित करें।

  4. मंत्र जाप: पूजा के दौरान मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करते रहें।

  5. आरती और भोग: अंत में शिव चालीसा का पाठ करें, कपूर से आरती करें और भोलेनाथ को मिश्री या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

सोमवार पूजा के दौरान न करें ये गलतियां

  • हल्दी न चढ़ाएं- शिवलिंग पर कभी भी हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिव पूजा में सफेद चंदन का ही प्रयोग करें।

  • तुलसी दल- शिव जी को तुलसी चढ़ाना सख्त मना है। पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव ने तुलसी के पति जालंधर का वध किया था, जिसके बाद से शिव पूजा में तुलसी वर्जित है।

  • नारियल पानी- नारियल पानी से शिवलिंग का जलाभिषेक कभी न करें।

    Khabar Monkey

  • केतकी के फूल और सिंदूर- महादेव को केतकी का फूल कभी अर्पित न करें,। इसके अलावा शिवलिंग पर सिंदूर या कुमकुम भी नहीं चढ़ाया जाता है।

  • शंख से जल न दें- शिवलिंग का अभिषेक कभी भी शंख से नहीं करना चाहिए, हमेशा तांबे या पीतल के लोटे का उपयोग करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply