Viral

सूर्या को बकरा हलाल होते देखा है…कहकर मारने वाला असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद। गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया।

सूर्या को बकरा हलाल होते देखा है…कहकर मारने वाला असद एनकाउंटर में ढेर
सूर्या को बकरा हलाल होते देखा है…कहकर मारने वाला असद एनकाउंटर में ढेर

बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था।

शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तूल पकड़ा गया था। शनिवार को हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। 10 घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने देर शाम किसी तरह परिवार को समझाकर सूर्या का अंतिम संस्कार करवाया।

Khabar Monkey

मामले पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था- हत्यारा कोई भी हो, वह बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर सीएम योगी ने भी शनिवार को सभी जिलों के डीएम के साथ बैठक की थी।

Leave a Reply