मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Aaj ka Mausam: दिल्ली में 29 अगस्त तक आंधी-बारिश… यूपी से केरल तक जमकर बरसेंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्ट​ | 5 इन SUVs में मिलता है 350 लीटर से बड़ा बूट स्पेस, 8 लाख लाख रुपये से शुरू होती है कीमत​ | जंग के बमबारी मिशन में कैसे मौत को मात देकर लौटे थे नील आर्मस्ट्रॉन्ग? फिर चांद पर रखा कदम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सुहागरात से शुरू हुई सनक, बीमार मां को भी पीटा…’, लखनऊ केस में प्रज्ञा मिश्रा ने खोली जीजा मानस की पोल​

Lucknow Crime News: लखनऊ के चर्चित ICICI बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा हत्याकांड और पति मानस वाजपेयी के सुसाइड केस में नया और सनसनीखेज अपडेट सामने आया है. कत्ल के बाद मानस द्वारा अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाए गए आरोपी मैसेज और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बाद, दिव्या की बहन और मशहूर पत्रकार […]

Lucknow Crime News: लखनऊ के चर्चित ICICI बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा हत्याकांड और पति मानस वाजपेयी के सुसाइड केस में नया और सनसनीखेज अपडेट सामने आया है. कत्ल के बाद मानस द्वारा अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाए गए आरोपी मैसेज और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बाद, दिव्या की बहन और मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है. प्रज्ञा ने एक भावुक और तीखी फेसबुक पोस्ट के जरिए मानस को “साइको हत्यारा” करार देते हुए उसकी क्रूरता की परतें खोली हैं.

प्रज्ञा मिश्रा ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया कि मानस की सनक शादी की पहली रात से ही शुरू हो गई थी. शादी की पहली ही रात मानस ने घर के खर्चों की एक लिस्ट बनाई और दिव्या के सामने आधा खर्च उठाने की शर्त रख दी. दिव्या ने पहले तो इसे मान लिया, लेकिन बीते एक साल से जब उसने अपने हिस्से का खर्च देना बंद किया, तो मानस को लगने लगा कि उसके साथ ‘चीटिंग’ हो रही है.

“ब्लिंकिट से आए खराब टमाटर पर भी पीटता था”

प्रज्ञा ने मानस की मानसिक स्थिति और घरेलू हिंसा का जिक्र करते हुए लिखा कि वह बेहद छोटीछोटी बातों पर दिव्या के साथ बेरहमी से मारपीट करता था. अगर ब्लिंकिट से मंगाया गया कोई टमाटर भी खराब निकल जाता था, तो वह दिव्या को यह कहकर पीटता था कि तूने सही से ऑर्डर कैसे नहीं किया. इसके अलावा प्रज्ञा ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि मानस और उसकी बहन ने मिलकर अपनी बीमार मां के साथ भी इस कदर मारपीट की थी कि उनका निधन हो गया था.

असुरक्षा, पीछा करना और एक्सीडेंट का खौफ

फेसबुक पोस्ट में बताया गया कि मानस अक्सर दिव्या का पीछा करता था. अत्यधिक तनाव के कारण कुछ समय पहले दिव्या का एक्सीडेंट भी हो गया था, जिसमें उसके हाथ और पैर टूट गए थे. डेढ़दो महीने के लंबे इलाज के बाद दिव्या ने हाल ही में लंगड़ाकर चलना शुरू किया था और घटना के दिन भी वह दर्द में ही घर से निकली थी. इसके बावजूद दिव्या अपने रिश्ते को बचाना चाहती थी. उसने अपने हाथ पर बना मानस के नाम का टैटू भी नहीं मिटवाया था और वह इस बार भी हरतालिका तीज का व्रत रखने की तैयारी कर रही थी.

बीमार मां अनजान

इस दर्दनाक हादसे के बीच दिव्या की बीमार मां को अब तक अपनी बेटी की मौत की खबर नहीं दी गई है. उन्हें केवल यही बताया गया है कि दिव्या की हालत गंभीर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY