Wednesday, April 22, 2026
Viral

सुबह रोज दो उबला हुआ अंडा खाने से क्या होगा, जानें सेहत को मिलेगा कौन सा फायदा?

सुबह की शुरुआत अगर पौष्टिक नाश्ते से हो, तो दिनभर शरीर एनर्जेटिक और एक्टिव बना रहता है। ऐसे में उबले अंडे एक सुपरफूड की तरह काम करते हैं, जो प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोज सुबह दो उबले अंडे खाने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

सुबह रोज दो उबला हुआ अंडा खाने से क्या होगा, जानें सेहत को मिलेगा कौन सा फायदा?
सुबह रोज दो उबला हुआ अंडा खाने से क्या होगा, जानें सेहत को मिलेगा कौन सा फायदा?

पोषक तत्वों से भरपूर है उबला हुआ अंडा:

उबला अंडा प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन B12, D, A, आयरन, सेलेनियम और कोलाइन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर  है जो सेहत को कई फायदे देता है।

रोजाना दो अंडे खाने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?

  • शरीर को अच्छी मात्रा में मिलता है प्रोटीन: रोजाना उबले अंडे खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो मसल्स को मजबूत बनाने और बॉडी की ग्रोथ में मदद करता है। 

  • लंबे समय तक पेट रहता है भरा: यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

  • हड्डियां बनती हैं मजबूत: अंडे में मौजूद विटामिन D और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. इनमें मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, विटामिन D और कैल्शियम मिलकर हड्डियों के घनत्व को बढ़ाते हैं, फ्रैक्चर का खतरा कम करते हैं और जोड़ों को स्वस्थ रखते हैं।

  • आंखों के लिए है लाभकारी : अंडे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अंडे में मौजूद हेल्दी फैट और न्यूट्रिएंट्स दिमाग को तेज करने और मेमोरी को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं।

सबसे खास बात यह है कि उबले अंडे बनाना बेहद आसान है और यह एक हेल्दी और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन भी है। अगर आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आप खुद अपने शरीर में पॉजिटिव बदलाव महसूस कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply